CUET UG 2026 City Intimation Slip: NTA जल्द ही जारी करेगा CUET UG सिटी इंटिमेशन स्लिप, cuet.nta.nic.in से पाएं Latest Updates

Last Updated: Apr 28, 2026, 17:40 IST

CUET UG 2026 एग्जाम के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप की PDF अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी। एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप का लिंक NTA द्वारा जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

CUET UG 2026 City Intimation Slip
CUET UG 2026 City Intimation Slip

CUET UG 2026 Exam City Intimation Slip: CUET UG 2026 के एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों छात्रों के लिए महत्वपूर्ण घड़ी आ गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही CUET UG 2026 एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करने वाला है। यह स्लिप छात्रों को यह जानने में मदद करेगी कि उनका एग्जाम किस शहर में आयोजित किया जाएगा, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा की योजना बना सकें।

ऐसी उम्मीद की जा रही है, NTA द्वारा अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक ऑफिशियल वेबसाइट पर सिटी स्लिप जारी कर दी जाएगी। छात्रों को इस बात का ध्यान देना होगा कि यह सिटी स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि एग्जाम किस शहर में होने वाला है इसकी सूचना देने वाली होगी। 

CUET UG 2026 का इंपोर्टेंट शेड्यूल 

छात्र CUET UG 2026 के एग्जाम से जुड़ा इंपोर्टेंट शेड्यूल जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। इस टेबल में एग्जाम डेट दी गई है। साथ ही, एडमिट कार्ड और रिजल्ट की भी एक्सपेक्टेड डेट्स शामिल है।  

इवेंट  महत्वपूर्ण डेट्स 
सिटी इंटिमेशन स्लिप रिलीज अप्रैल 2026 का आखिरी हफ्ता
एग्जाम की डेट 11 मई से 31 मई 2026
एडमिट कार्ड जारी होना मई 2026 का पहला सप्ताह
रिजल्ट की घोषणा जून 2026 के मध्य में

CUET UG की सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?

छात्र CUET UG की एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए पहले NTA द्वारा वेबसाइट पर लिंक को एक्टिव होने देने का इंतेजार करें। लिंक एक्टिव होते ही छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स की सहायता से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. NTA या CUET UG की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in या nta.ac.in पर विजिट करें।

2. होमपेज पर 'CUET UG 2026 Advance City Intimation' वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड (या जन्मतिथि) और कैप्चा कोड को फिल करें। 

4. ऐसा करने से, आपकी सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। 

5. इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड में अंतर

अक्सर छात्र इन दोनों के बीच का अंतर नहीं जान पाते है। एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप के बीच का अंतर जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को ध्यान से देखें। 

विशेषता

सिटी इंटिमेशन स्लिप (City Slip)

एडमिट कार्ड (Admit Card)

उद्देश्य

केवल एग्जाम शहर और डेट बताने के लिए।

एग्जाम सेंटर में प्रवेश के लिए।

जानकारी

शहर का नाम और एग्जाम डेट 

एग्जाम सेंटर का पूरा पता, रोल नंबर और रिपोर्टिंग समय।

जरूरत

यात्रा और होटल बुकिंग की योजना बनाने हेतु।

एग्जाम हॉल में ले जाना अनिवार्य है।

 

यहां भी पढ़े: HP Board 10th,12th Result 2026: 10 मई तक 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद, hpbose.org से पाएं लेटेस्ट अपडेट्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 28, 2026, 17:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News