DDA Bharti 2022: दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप), जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिक / मैक.) बी, प्रोग्रामर, जूनियर ट्रांसलेटर (राजभाषा) जैसे विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों 10 जुलाई 2022 तक या इससे पहले dda.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
डीडीए आवेदकों के लिए ऑनलाइन परीक्षा भी आयोजित करेगा. डीडीए परीक्षा 01 से 30 सितंबर 2022 तक आयोजित किया जाना संभावित है. उम्मीदवार नीचे डीडीए जेई भर्ती 2022 के बारे में अधिक विवरण देख सकते हैं:
डीडीए संभावित इवेंट शेड्यूल
डीडीए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की प्रारंभिक तिथि - 11 जून 2022
डीडीए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 10 जुलाई 2022
DDA ऑनलाइन परीक्षा की तिथि -01 सितंबर से 30 सितंबर 2022
डीडीएस भर्ती 2022 संभावित रिक्ति विवरण:
पोस्ट कोड | पद का नाम | ग्रुप | 7th CPC के अनुसार पे मेट्रिक्स | कुल रिक्तियां |
01 | असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) | A | लेवल 10 | 01 |
02 | जूनियर इंजीनियर (सिविल) | B | लेवल 6 | 220 |
03 | जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल/मेक.) | B | लेवल 6 | 35 |
04 | प्रोग्रामर | B | Level 6 | 02 |
05 | जूनियर ट्रांसलेटर (ऑफिशियल लैंग्वेज) | B | Level 6 | 06 |
06 | प्लानिंग असिस्टेंट | B | Level 7 | 15 |
कुल |
|
| 279 |
डीडीए भर्ती 2022 पात्रता मानदंड:
असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) - लैंड स्केप आर्किटेक्चर में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिप्लोमा. मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से आर्किटेक्चर में डिग्री या समकक्ष या वनस्पति विज्ञान या कृषि या बागवानी में स्नातक की डिग्री.
जेई - संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा.
प्रोग्रामर - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या इंजीनियरिंग कॉलेज / संस्थान से कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर इंजीनियरिंग / इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग डिग्री. या कंप्यूटर साइंस / कंप्यूटर एप्लीकेशन में मास्टर डिग्री.
प्लानिंग असिस्टेंट- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से प्लानिंग/आर्किटेक्चर में बैचलर डिग्री या समकक्ष.
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए विस्तृत अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें.
आयु सीमा:
असिस्टेंट डायरेक्टर (लैंडस्केप) - 35 वर्ष
जेई - 18 से 27 वर्ष
प्रोग्रामर - 30 वर्ष
जूनियर ट्रांसलेटर - 30 वर्ष
प्लानिंग असिस्टेंट - 30 वर्ष
DDA Notification Download
DDA Online Application Link
डीडीए भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार दिल्ली विकास प्राधिकरण की वेबसाइट यानी www.dda.gov.in पर 11 जून 2022 (सुबह 10:00 बजे) से “नौकरियां -» सीधी भर्ती 2022” लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
आवेदन शुल्क:
रु. 1000/-
महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूबीडी और भूतपूर्व सैनिक श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं
Comments
All Comments (0)
Join the conversation