DDA Exam Date 2023 Out: दिल्ली विकास प्राधिकरण सहायक अनुभाग अधिकारी और जूनियर सचिवालय सहायक सहित विभिन्न पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित करने जा रहा हैं। इन परीक्षा के जरिए कुल 1374 रिक्त पदों को भरा जाएगा। डीडीए जेएसओ परीक्षा 20 से 24 सितंबर 2023 तक आयोजित की जाएगी और एएसओ पद के लिए परीक्षा 25, 26, 29 सितंबर और 06, 08 अक्टूबर 2023 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, अन्य सभी पदों के लिए परीक्षा 19 से 28 अगस्त तक आयोजित की गई थी।
डीडीए परीक्षा तिथि 2023: हाइलाइट
डीडीए परीक्षा 2023 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
प्राधिकरण का नाम | दिल्ली विकास प्राधिकरण |
परीक्षा का नाम | डीडीए परीक्षा 2023 |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय |
रिक्त पद | 1374 |
डीडीए परीक्षा तिथि |
|
चयन प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | dda.gov.in |
डीडीए एग्जाम शेड्यूल 2023
DDA अधिकारियों ने सभी पदों के लिए डीडीए एग्जाम शेड्यूल अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कराया था, वे सभी नीचे दी गई टेबल से डीडीए एग्जाम शेड्यूल 2023 देख सकते हैं।
पद के नाम | डीडीए परीक्षा तिथि |
पटवारी | 19, 20 और 26 अगस्त |
सुपीरियर | 26 अगस्त |
नायब तहसीलदार | 27 अगस्त |
लीगल असिस्टेंट | 28 अगस्त |
आर्केटेक्चुएल असिस्टेंट | 28 अगस्त |
असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर | 28 अगस्त |
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट | 20, 21, 22 और 24 सितंबर |
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर | 25, 26, 29 सितंबर और 06, 08 अक्टूबर |
जूनियर इंजीनियर | जल्द सूचित किया जाएगा |
ASO DDA परीक्षा दिनांक 2023
प्राधिकरण ने सहायक अनुभाग अधिकारी के कुल 125 पदों की घोषणा की है। डीडीए एएसओ पद के लिए आयोजित परीक्षा 25, 26, 29 सितंबर और 06, 08 अक्टूबर 2023 तक चलेगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं।
डीडीए परीक्षा एडमिट कार्ड 2023
दिल्ली विकास प्राधिकरण अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर परीक्षा तिथि से 4 से 5 दिन पहले डीडीए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2023 जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने डीडीए भर्ती के लिए आवेदन किया था, उन्हें परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा।डीडीए एडमिट कार्ड 2023 यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के बिना किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
डीडीए चयन प्रक्रिया 2023
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से डीडीए पद के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा की चयन प्रक्रिया की जांच कर सकते हैं।
पोस्ट का नाम | चयन प्रक्रिया |
सहायक लेखा अधिकारी | सिंगल स्टेज सीबीटी, साक्षात्कार |
सहायक अनुभाग अधिकारी | दो चरणों वाली सीबीटी और कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी टेस्ट |
वास्तु सहायक | सिंगल स्टेज सीबीटी |
विधि सहायक | सिंगल स्टेज सीबीटी |
नायब तहसीलदार | सिंगल स्टेज सीबीटी |
कनिष्ठ अभियंता (सिविल) | सिंगल स्टेज सीबीटी |
सर्वेक्षक | सिंगल स्टेज सीबीटी |
पटवारी | दो चरण सीबीटी |
जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट | दो चरणों वाली सीबीटी के बाद टाइपिंग टेस्ट होगा |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation