DHS Coimbatore Recruitment 2023: डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी (डीएचएस) कोयंबटूर भर्ती बोर्ड अपने डीएचएस कोयंबटूर अधिसूचना के माध्यम से 35 रिक्त पदों को भरने के लिए अधिसूचना की घोषणा की है। इस डिस्ट्रिक्ट हेल्थ सोसाइटी कोयंबटूर भर्ती 2023 का लक्ष्य ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट, रेडियोग्राफर, सिस्टम एनालिस्ट / डेटा मैनेजर, सिक्योरिटी गार्ड (महिला) और कई अन्य सहित विभिन्न श्रेणियों में पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पदों पर आवेदन भरने कर जमा करने की अंतिम तिथि 19 सितंबर 2023 है।
DHS Coimbatore Recruitment 2023 Notification: हाइलाइट
डीएचएस कोयंबटूर भर्ती 2023 अधिसूचना में कुल 35 रिक्तियों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल से डीएचएस कोयंबटूर भर्ती 2023 के बारे में हाइलाइट देख सकते हैं।
संगठन का नाम | जिला स्वास्थ्य सोसायटी (डीएचएस), कोयंबटूर |
पद का नाम | ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट, रेडियोग्राफर, सिस्टम एनालिस्ट/डेटा मैनेजर,सिक्योरिटी गार्ड और अन्य पद |
पदों की संख्या | 35 |
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 19 सितंबर 2023 |
आवेदन का तरीका | ऑफलाइन |
वर्ग | सरकारी नौकरी |
नौकरी करने का स्थान | कोयंबटूर, तमिलनाडु |
आधिकारिक वेबसाइट | koimbatore.nic.in |
डीएचएस कोयंबटूर भर्ती 2023 अधिसूचना विवरण |
डीएचएस कोयंबटूर भर्ती 2023: शैक्षिक योग्यता
आवेदकों के पास 8वीं (तमिल में पढ़ने और लिखने में सक्षम), 10वीं पास/ बी.एससी/ पीजी-डिप्लोमा/ 3 महीने का ओटी तकनीशियन कोर्स/ एक्स-सर्विस मैन/ शैक्षिक योग्यता होनी चाहिए।
डीएचएस कोयंबटूर भर्ती 2023: आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए, इसके अलावा कुछ पदों के लिए आयु सीमा 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
जिला स्वास्थ्य सोसायटी कोयंबटूर भर्ती 2023: सैलरी
चयनित उम्मीदवारों को 8500 रुपये से 23000 रुपये प्रति माह सैलरी प्रदान की जाएगी।
DHS Coimbatore Recruitment 2023 आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करें, उसमें सभी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें और नीचे दिए गए पते पर भेजें।
डीएचएस कोयंबटूर आवेदन पत्र जमा करने का पता: Member Secretary/ Deputy Director Health Services District Health Society Office of Deputy Director Health Services, 219, Race Course Road, Coimbatore-18।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation