This is an archived article last updated on Jun 23, 2022. The information may be outdated.

DSSSB JE सिविल एडमिट कार्ड 2022 हुआ जारी, 27, 28 एवं 29 जून को परीक्षा

Last Updated: Jun 23, 2022, 14:03 IST

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने DSSSB JE सिविल एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी dsssb.gov.in पर अपलोड कर दिया है.

DSSSB JE Civil Admit Card 2022
DSSSB JE Civil Admit Card 2022

DSSSB JE Civil Admit Card 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने DSSSB JE सिविल एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी dsssb.gov.in पर अपलोड कर दिया है. जूनियर इंजीनियर (जेई) सिविल और सेक्शन ऑफिसर (एसओ) सिविल के पद के लिए 27 जून, 28 जून और 29 जून को लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार DSSSB जेई सिविल पर क्लिक करके DSSSB जेई एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

DSSSB Admit Card Download Link

DSSSB एडमिट कार्ड 2022 कैसे डाउनलोड करें?

  • DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट यानी dsssb.gov.in पर जाएं.
  • 27, 28 और 29 जून 2022 (पोस्ट कोड 801/22) को निर्धारित ऑनलाइन परीक्षा के लिए 'डाउनलोड ई-एडमिट कार्ड' लिंक पर क्लिक करें.
  • अब, आपको अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.
  • DSSSB प्रवेश पत्र डाउनलोड करें.
  • भविष्य में उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें.

DSSSB जेई टियर 1 परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग एबिलिटी, अर्थमैटिक एंड न्यूमेरिकल एबिलिटी, हिंदी लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन और इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन के प्रश्न शामिल होंगे. उम्मीदवार नीचे दिए गए पीडीएफ लिंक के माध्यम से विस्तृत पाठ्यक्रम देख सकते हैं:

DSSSB JE सिविल टियर 1 परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को DSSSB JE सिविल टियर 2 परीक्षा 2022 में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा.

DSSSB  दिल्ली सरकार के विभिन्न विभाग जैसे ईडीएमसी, एनडीएमसी, दिल्ली जल बोर्ड आदि के तहत 688 जूनियर इंजीनियर्स सिविल (पोस्ट कोड 801/2022), जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल (पोस्ट कोड 802/2022), और सेक्शन ऑफिसर्स (SO) के लिए इलेक्ट्रिकल (पोस्ट कोड 802/2022) के चयन के लिए परीक्षा आयोजित कर रहा है.

Prashant Kumar is a content writer with 5+ years of experience in education and career domains. He has qualified UGC NET in History and was previously a faculty for IAS/PCS prep. He has earlier worked with Doordarshan & HT Media. At jagranjosh.com, Prashant creates real-time content for Govt Job Notifications and can be reached at prashant.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: Jun 23, 2022, 13:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News