बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए फ्री ऑनलाइन बिजनेस डेवलपमेंट कोर्सेज
ये फ्री ऑनलाइन बिजनेस डेवलपमेंट कोर्सेज देश-दुनिया की किसी भी बिजनेस फील्ड में आपके बिजनेस या करियर ग्रोथ के लिए एक वरदान साबित हो सकते हैं. इसलिए, आप अपने बिजनेस या करियर नीड्स के मुताबिक अब किसी भी फ्री ऑनलाइन बिजनेस डेवलपमेंट कोर्स में शामिल हो सकते हैं.
बिजनेस डेवलपमेंट को आमतौर पर किसी विशेष कारोबार या संगठन के लिए कारोबार के अवसरों की खोज के साथ उन अवसरों से अपने बिजनेस गोल्स हासिल करने के लिए किये जाने वाले प्रयासों के तौर पर समझा जा सकता है. इस आर्टिकल में हम बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए फ्री ऑनलाइन बिजनेस डेवलपमेंट कोर्सेज की महत्त्वपूर्ण जानकारी पेश कर रहे हैं. आइये आगे पढ़ें यह आर्टिकल:
बिजनेस डेवलपर्स के प्रोफेशन का महत्त्व
बिजनेस डेवलपर दरअसल एक ऐसा ऑफिसर होता है जो अपने बिजनेस के लिए कस्टमर बेसेस को बढ़ाने, नए बाजारों की पहचान करने और अपने बिजनेस रिलेशन्स लगातार बढ़ाकर दीर्घकालिक बिजनेस लाभ हासिल करने के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होता है. क्योंकि हरेक बिजनेस प्रोफेशनल किसी भी कंपनी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, इसलिए, दुनियाभर में बिजनेस ग्रोथ के बेहतरीन आइडियाज़ यही प्रोफेशनल्स प्रस्तुत करते हैं.
बिजनेस डेवलपर्स सिर्फ़ बड़े ब्रांड्स, कॉर्पोरेट हाउसेस या MNCs में ही काम नहीं करते हैं अपितु इन प्रोफेशनल्स की आवश्यकता छोटी बिजनेस कंपनियों के लिए भी बहुत होती है. विभिन्न कंपनियां बिजनेस सॉफ़्टवेयर, बिजनेस बीमा, बिजनेस एकाउंटिंग के साथ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्किल्ड और ट्रेंड प्रोफेशनल्स पर पूरा भरोसा करती हैं.
जो प्रोफेशनल्स बिजनेस डेवलपमेंट की विभिन्न फ़ील्ड्स में एक्सपर्ट होते हैं, उनके पास निश्चित तौर पर बिजनेस डेवलपमेंट की विभिन्न फ़ील्ड्स में एकेडमिक क्वालिफिकेशन होती है. ये प्रोफेशनल्स अक्सर एमबीए की डिग्री या बिजनेस की किसी फ़ील्ड्स से संबंधित डिप्लोमा/ सर्टिफिकेट प्राप्त करते हैं या फिर, विशेष रूप से, एक बिजनेस एनालिस्ट का कोर्स कर लेते हैं. ये व्यक्ति अक्सर एनालिसिस, कम्युनिकेशन्स और इकोनॉमिक्स में भी अक्सर विशेष-योग्यता प्राप्त होते हैं.
भारत में उपलब्ध फ्री ऑनलाइन बिजनेस डेवलपमेंट कोर्सेज
ये फ्री ऑनलाइन बिजनेस डेवलपमेंट कोर्सेज देश-दुनिया की किसी भी बिजनेस फील्ड में आपके बिजनेस या करियर ग्रोथ के लिए एक वरदान साबित हो सकते हैं. इसलिए, आप अपने बिजनेस या करियर नीड्स के मुताबिक अब किसी भी फ्री ऑनलाइन बिजनेस डेवलपमेंट कोर्स में शामिल हो सकते हैं. ये हैं बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए प्रमुख बिजनेस डेवलपमेंट कोर्सेज:
कोर्सेरा
बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए कोर्सेरा पर निम्नलिखित बिजनेस डेवलपमेंट कोर्सेज उपलब्ध हैं:
- बिजनेस स्ट्रेटेजी - वर्जिनिया यूनिवर्सिटी
- बिजनेस एनालिटिक्स - पेनसिलवेनिया यूनिवर्सिटी
- फंडामेंटल्स ऑफ़ प्रोजेक्ट प्लानिंग एंड मैनेजमेंट - वर्जिनिया यूनिवर्सिटी
- बिजनेस ग्रोथ स्ट्रेटेजी - वर्जिनिया यूनिवर्सिटी
- हाउ टू स्टार्ट योर ओन बिजनेस - मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी
- रिलेशनशिप मैनेजमेंट - राइस यूनिवर्सिटी
- दी आर्ट ऑफ़ सेल्स: मास्टरिंग दी सेलिंग प्रोसेस - नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी
- इंटरनेशनल बिजनेस I - न्यू मेक्सिको यूनिवर्सिटी
- कस्टमर सेगमेंटेशन एंड प्रोस्पेक्टिंग - नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी
- सेल्स पिच एंड क्लोजिंग - नार्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी
एड्क्स
बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए एड्क्स के प्रमुख बिजनेस डेवलपमेंट कोर्सेज ये हैं:
- नॉलेज मैनेजमेंट एंड बिग डाटा इन बिजनेस
- डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन: बिजनेस डेवलपमेंट एंड मार्केटिंग
- मर्जर्स एंड एक्वीजीशन्स
- डिजिटल स्ट्रेटेजी एंड एक्शन
- वेंचर कैपिटल
- एम एंड ए: स्ट्रक्चरिंग दी डील
- CS50’s कंप्यूटर साइंस फॉर बिजनेस प्रोफेशनल्स
फ्यूचर लर्न
बिजनेस प्रोफेशनल्स के लिए फ्यूचर लर्न पर निम्नलिखित बिजनेस डेवलपमेंट कोर्सेज उपलब्ध हैं:
- इंट्रोडक्शन टू इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी इन लीगल सर्विसेज - दी यूनिवर्सिटी ऑफ़ लॉ
- बिजनेस फंडामेंटल्स: प्रोजेक्ट मैनेजमेंट - दी ओपन यूनिवर्सिटी
- फाइनेंस फंडामेंटल्स: इन्वेस्टमेंट थ्योरी एंड प्रैक्टिस - दी ओपन यूनिवर्सिटी
- सस्टेनेबल कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपमेंट - लंडन साउथ बैंक यूनिवर्सिटी
- दी डिजिटल इकॉनमी: इफेक्टिव सप्लाई चेन मैनेजमेंट - दी ओपन यूनिवर्सिटी
- दी फ्यूचर ऑफ़ पेमेंट टेक्नोलॉजी - मिशिगन यूनिवर्सिटी
- बिजनेस एथिक्स: एक्सप्लोरिंग बिग डाटा एंड टैक्स अवॉयडेंस - यूनिवर्सिटी ऑफ़ लीड्स
स्किल शेयर
स्किल शेयर पर बिजनेस प्रोफेशनल्स निम्नलिखित फ्री ऑनलाइन कोर्सेज ज्वाइन कर सकते हैं:
- ब्रांड मैनेजमेंट: क्रिएटिंग व्हाट सेट्स यू अपार्ट
- हाउ टू स्टार्ट ए स्टार्टअप: फ्रॉम आईडिया टू इनोवेशन
- ब्रांडिंग योर क्रिएटिव बिजनेस: डिफाइन योर ब्रांड
- हाउ टू नेम योर ब्रांड और प्रोडक्ट
- प्रोडक्टिविटी: हाउ टू अचीव गोल्स विद ए पॉजिटिव माइंड सेट
ऑक्सफ़ोर्ड होम स्टडी सेंटर
बिजनेस प्रोफेशनल्स ऑक्सफ़ोर्ड होम स्टडी सेंटर पर निम्नलिखित फ्री ऑनलाइन कोर्सेज ज्वाइन कर सकते हैं:
- सर्टिफिकेट - बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन - लेवल 3
- बजट प्लानिंग - लेवल 3
- सर्टिफिकेट - बिजनेस कम्युनिकेशन्स - लेवल 3
- बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट - लेवल 3
- बिजनेस मैनेजमेंट कोर्स - लेवल 1
- स्टार्टिंग ऑनलाइन बिजनेस कोर्स - लेवल 1
- बिजनेस डेवलपमेंट - लेवल 1 - 5
- बिजनेस मैनेजमेंट - लेवल 3
- स्टार्टिंग एन ऑनलाइन बिजनेस - लेवल 3
- राइटिंग ए बिजनेस प्लान - लेवल 2
जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.
अन्य महत्त्वपूर्ण लिंक