फ़ूड और हेल्थ मानव जीवन के दो बहुत महत्वपूर्ण पहलू हैं और हम इन दोनों के बिना नहीं जी सकते. हम अपनी भूख को संतुष्ट करने के लिए, अपने शरीर को स्वस्थ रखने और अपने दिमाग को शांत बनाए रखने के लिए भोजन लेते हैं, ताकि हम फिट और स्वस्थ रह सकें. यहां हमें न्यूट्रीशियस फ़ूड की अहमियत पता चलती है.
इस आर्टिकल में हमने फ़ूड और न्यूट्रीशन एक्सपर्ट्स के लिए कई फ्री ऑनलाइन फ़ूड एंड न्यूट्रीशन कोर्सेज के बारे में चर्चा की है. लेकिन, आइये सबसे पहले भारत में फ़ूड एंड न्यूट्रीशन एक्सपर्ट्स के लिए उपलब्ध करियर ऑप्शन्स के साथ-साथ फ़ूड एंड न्यूट्रीशन लाइन से जुड़े टॉप रिक्रूटर्स के बारे में अहम जानकारी हासिल करें.
भारत में फ़ूड एंड न्यूट्रीशन से संबंधित प्रमुख करियर ऑप्शन्स/ जॉब प्रोफाइल्स
हमारे देश में फ़ूड एंड न्यूट्रीशन एक्सपर्ट्स के लिए निम्नलिखित विशेष करियर लाइन्स उपलब्ध हैं:
- न्यूट्रीशियनिस्ट
- प्रोफेसर
- फिटनेस ट्रेनर
- एरोबिक्स इंस्ट्रक्टर
- फ़ूड एंड न्यूट्रीशन मार्केटिंग मैनेजर
- फ़ूड प्रोसेसर
- प्रोसेस डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट
- फ़ूड प्रोडक्शन मैनेजर
- फ़ूड साइंटिस्ट
- फ़ूड टेक्नोलॉजिस्ट
- फ़ूड एंड रिसर्च एनालिस्ट
- डायटीशियन
- डाइट एंड फिटनेस काउंसलर
- फ़ूड इंस्पेक्टर
- फ़ूड सर्विस मैनेजर
- फ़ूड केमिस्ट
- प्रोडक्ट डेवलपमेंट स्पेशलिस्ट.
भारत में फ़ूड एंड न्यूट्रीशन की विभिन्न फ़ील्ड्स से संबद्ध टॉप रिक्रूटर्स
यहां फ़ूड एक्सपर्ट्स और फ़ूड साइंटिस्ट्स के लिए भारत के टॉप रिक्रूटर्स की एक लिस्ट पेश है:
- एग्रो टेक फूड्स
- पारले प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड
- पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स
- नेस्ले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड
- अमूल डाबर इंडिया लिमिटेड
- कैडबरी इंडिया
- मिल्क फ़ूड
- ITC लिमिटेड
- गोदरेज इंडस्ट्रियल लिमिटेड
- ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड
आइये अब हम फ़ूड एंड न्यूट्रीशन एक्सपर्ट्स के लिए इंटरनेशनल फेम के विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध फ्री ऑनलाइन फ़ूड एंड न्यूट्रीशन कोर्सेज के बारे में जानकारी हासिल कर सकें:
एलिसन के फ़ूड एंड न्यूट्रीशन कोर्सेज
इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपको प्रॉपर फूड्स के साथ ही न्यूट्रीशियस मील्स के बारे में सटीक जानकारी प्रदान की जायेगी. आपके लिए एलिसन के प्रमुख फ़ूड एंड न्यूट्रीशन कोर्सेज निम्नलिखित हैं:
- इंट्रोडक्शन टू ह्यूमन न्यूट्रीशन - रिवाइज्ड
- मील प्लानिंग, सैनिटेशन एंड थेरापियूटिक न्यूट्रीशन
- ह्यूमन न्यूट्रीशन - इंट्रोडक्शन टू मैक्रोन्यूट्रीएंट्स - रिवाइज्ड
- ह्यूमन न्यूट्रीशन - अंडरस्टैंडिंग मैक्रोन्यूट्रीएंट्स मेटाबोलिज्म - रिवाइज्ड
- ह्युमन हेल्थ - डाइट एंड न्यूट्रीशन - रिवाइज्ड
- इंट्रोडक्शन टू दी रोल ऑफ़ न्यूट्रीशन इन ह्यूमन हेल्थ
- डिप्लोमा इन न्यूट्रीशन थेरापियूटिक्स एंड हेल्थ
कोर्सेरा के फ़ूड एंड न्यूट्रीशन कोर्सेज
कोर्सेरा पर आप फ़ूड एंड न्यूट्रीशन के निम्नलिखित प्रमुख कोर्सेज फ्री ऑफ़ कॉस्ट ज्वाइन कर सकते हैं:
- चाइल्ड न्यूट्रीशन एंड कुकिंग
- स्टेनफोर्ड इंट्रोडक्शन टू फ़ूड एंड हेल्थ
- डायबिटीज - दी एसेंशियल फैक्ट्स
- अंडरस्टैंडिंग ऑबेसिटी
- वेट मैनेजमेंट: बियॉन्ड बैलेंसिंग कैलोरीज
फ्यूचर लर्न के फ़ूड एंड न्यूट्रीशन कोर्सेज
इस ऑनलाइन साइट पर उपलब्ध निम्नलिखित फ्री ऑनलाइन कोर्सेज ज्वाइन करने के बाद आप एक कामयाब न्यूट्रीशनिस्ट बन सकते हैं:
- सुपरफूड्स: मिथ्स एंड ट्रूथ्स
- फ़ूड एज़ मेडिसिन: फ़ूड एंड इन्फ्लेमेशन
- फ़ूड एंड मूड: इम्प्रूविंग मेंटल हेल्थ थ्रू डाइट एंड न्यूट्रीशन
- फ़ूड फॉर थॉट: दी रिलेशनशिप बिटवीन फ़ूड, गट एंड ब्रेन
- फ़ूड एज़ मेडिसिन: फ़ूड एंड आवर जीनोम
- इन्फेंट न्यूट्रीशन
- कॉजेस ऑफ़ ह्यूमन डिजीज: न्यूट्रीशन एंड एनवायरनमेंट
ऑक्सफ़ोर्ड होम स्टडी सेंटर के फ़ूड एंड न्यूट्रीशन कोर्सेज
यहां फ़ूड एंड न्यूट्रीशन एक्सपर्ट्स निम्नलिखित फ्री ऑनलाइन कोर्सेज पूरे करने के बाद सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकते हैं:
- न्यूट्रीशन - लेवल 1 अवार्ड
- डाइट एंड न्यूट्रीशन - लेवल 1 सर्टिफिकेट
- डाइट एंड न्यूट्रीशन - लेवल 2 सर्टिफिकेट
- डाइट एंड न्यूट्रीशन - लेवल 3 सर्टिफिकेट
- डिप्लोमा इन डाइट एंड न्यूट्रीशन - लेवल 4
- एडवांस्ड डिप्लोमा इन डाइट एंड न्यूट्रीशन - लेवल 5
एड्क्स के फ़ूड एंड न्यूट्रीशन कोर्सेज
इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कॉर्नेल, हार्वर्ड सहित अन्य सुप्रसिद्ध यूनिवर्सिटीज़ और इंस्टीट्यूशन्स निम्नलिखित प्रमुख फ्री ऑनलाइन कोर्सेज ऑफर कर रहे हैं:
- न्यूट्रीशन, एक्सरसाइज एंड स्पोर्ट्स
- न्यूट्रीशन एंड हेल्थ: माइक्रोन्यूट्रीएंट्स एंड मॉलन्यूट्रीशन
- न्यूट्रीशन, हार्ट डिजीज एंड डायबिटीज
- न्यूट्रीशन एंड कैंसर
- न्यूट्रीशन एंड हेल्थ: माइक्रोन्यूट्रीएंट्स एंड ओवरन्यूट्रीशन
- न्यूट्रीशन एंड हेल्थ: फ़ूड रिस्क्स
- न्यूट्रीशन एंड हेल्थ: ह्यूमन माइक्रोबायोम
जॉब इंटरव्यू करियर कॉलेज एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation