Haryana PCS Answer Key 2026 Soon: हरियाणा पीसीएस परीक्षा की आंसर-की जल्द जारी, जानें डिटेल्स
Haryana PCS Answer Key 2026 Soon: हरियाणा जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की जारी करेगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
Haryana PCS Answer Key 2026 Soon: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 26 अप्रैल 2026 को पूरे हरियाणा राज्य में हरियाणा सिविल सेवा (HCS) परीक्षा 2026 को सफलतापूर्वक आयोजन कराया था। अब आयोग जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा 2026 की आंसर-की के साथ रिस्पॉन्स शीट भी जारी करेगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) द्वारा जारी प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्रों (सामान्य अध्ययन और सीसैट) की मानक उत्तर कुंजियों के संबंध में यदि किसी उम्मीदवार को कोई आपत्ति है, तो वे आधिकारिक वेबसाइट https://hpsc.gov.in के माध्यम से उन्हें दर्ज कर सकते हैं।
Haryana PCS Answer Key 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
हरियाणा की सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी, जिसे उम्मीदवारों को ध्यानपूर्वक भरने की सलाह दी जाती है। जब आंसर-की जारी हो जाएगी, तो डाउनलोड करने का लिंक नीचे एक्टिव कर दिया जाएगा।
Haryana PCS Answer Key 2026 Soon - हाइलाइट्स
हरियाणा लोक सेवा आयोग जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा (HCS) की आंसर-की जारी करेगा। आंसर-की का इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) |
| परीक्षा का नाम | हरियाणा सिविल सेवा (HCS) प्रारंभिक परीक्षा 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 26 अप्रैल 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | https://hpsc.gov.in |
Haryana PCS Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा (HCS) की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले हरियाणा लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
-
Haryana PCS Answer Key 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
आंसर-की में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें।
-
आंसर-की डाउनलोड कर लें। इससे अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.