HBSE 12th Result 2023 Declared: भिवाणी की नैंसी ने किया टॉप, लड़कियों का रहा दबदबा, 81 फीसदी हुए पास

HBSE 10th, 12th Result 2023 : हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 का पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में इस साल कम हुआ है। एचबीएसई परिणाम 2022 में उत्तीर्ण प्रतिशत 2022: 87.08% था जबकि इस वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.65% है. ये रहा डायरेक्ट लिंक 

May 16, 2023, 10:01 IST
HBSE 12th Result 2023  जारी हुआ हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट
HBSE 12th Result 2023 जारी हुआ हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट

Haryana Bhiwani Board Result Class 12th:  हरियाण बोर्ड ने  12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. भिवानी के नव भारत सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नैंसी तीनों स्ट्रीम में ओवरऑल टॉपर रही हैं। उसने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं। इस वर्ष के हरियाणा बोर्ड 12वीं के परिणाम 2023 में, पहला दूसरा और तीसरा स्थान लड़कियों ने ही प्राप्त किया है.  

HBSE 12th Result 2023 - Declared (Link Available)

हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 का पास प्रतिशत पिछले साल की तुलना में इस साल कम हुआ है। एचबीएसई परिणाम 2022 में उत्तीर्ण प्रतिशत 2022: 87.08% था जबकि इस वर्ष का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.65% है. आज के एचबीएसई 12वीं के रिजल्ट में एचबीएसई 12वीं के निजी छात्रों का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 52.44 प्रतिशत है।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 5,59,738 छात्र सम्मिलित हुए थे जिसमें से हाईस्कूल के 2,96,329 छात्र और इंटरमीडिएट के 2,63,409 छात्र हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट: bseh.org.in पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। BSEH कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक 2 लाख से अधिक छात्रों के लिए आयोजित की गई थी। जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 25 मार्च 2023 तक हुई थी। 

HBSE कक्षा 12 वीं के परिणाम के लिए ग्रामीण छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 83.51% है। परीक्षा में बैठने वाले कुल 1,70,253 ग्रामीण छात्रों में से 1,42,291 उत्तीर्ण हुए हैं।

76.43% लड़के तो  87.11% लड़कियां हुईं पास 

इस वर्ष के हरियाणा बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों ने फिर सफलता का परचम लहराया है. इस वर्ष पहले तीन स्थानों पर लड़कियों ने ही कब्ज़ा किया है. भिवाणी की नैंसी ने 500 में से 498 अंक प्राप्त किये हैं वहीं दूसरे स्थान पर जसमीत कौर रहीं जसमीत के 500 में से 497 अंक आयें हैं. तीसरे स्थान पर तीन लड़कियों ने एक साथ जगह बनाई है. कन्नुज, मानसी सैनी, प्रिया इन तीनों ने ही 500 में से 496 अंक प्राप्त किये हैं.   

ये रहा पूरा डेटा

सम्मिलित हुए : 2,57,116
पास: 2,09.933
विफल: 47,183
पास प्रतिशत: 81.65%

जानें sms से कैसे देखें रिजल्ट

HBSE 10th, 12th Result Link 2023

 एचबीएसई  10वीं और 12वीं रिजल्ट 2023 का रिजल्ट ऑनलाइन जारी करेगा. रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट  www.bseh.org.in पर जारी किया जायेगा और ऐसा संभव है कि परिणाम के दिन,अत्यधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट धीमी हो जाए ऐसे में हम यहाँ आपको रिजल्ट चेक करने के लिए आयोग का अधिकारिक लिंक उपलब्ध करवाएंगे, जिससे आप बिना किसी समस्या के अपना रिजल्ट चेक कर पायेंगे. रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर और मांगे गए विवरण को दर्ज कर आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

HBSE 10th, 12th Result 2023  

                      बोर्ड का नाम 

      हरियाणा बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (HBSE)

                  परीक्षा का नाम 

      10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा   

                  परीक्षा की तिथि 

      27 फरवरी से 28 मार्च 2023  

             HBSE रिजल्ट जारी होने की तिथि 

    15  मई 2023  

            HBSE  रिजल्ट जारी होने जारी होने का समय 

        03: 00 बजे  

                  ऑफिसियल वेबसाइट 

        bseh.org.in

HBSE Result 2023 कैसे चेक करें अपना रिजल्ट ?

छात्र आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना 10वीं और 12वीं का रिजल्ट bseh.org.in ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए वो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-

स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट: bseh.org.in पर जाएं

स्टेप 2: होमपेज पर हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें

स्टेप 3: परिणाम विंडो दिखाई देगी।

स्टेप 4: रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।

स्टेप 5: फाइंड रिजल्ट पर क्लिक करें।

स्टेप 6: एक स्क्रीनशॉट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सेव कर लें

Also Check - 

HBSE 10th Result 2023

HBSE 12th Result 2023

HBSE Result 2023 बिना इन्टरनेट के कैसे देखें रिजल्ट ?

चरण 1 : अपने मोबाइल फोन पर मैसेजिंग ऐप को ओपन करें।
चरण 2: एचबीएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2023 के लिए, मैसेज टाइप करें: RESULTHB10 रोल-नंबर।
चरण 3: एचबीएसई कक्षा 12 वीं के परिणाम 2023 के लिए, मैसेज टाइप करें: RESULTHB12 रोल-नंबर।
चरण 4: उपरोक्त संदेश को 56263 पर भेजें।
चरण 5: एचबीएसई आपके मोबाइल पर एसएमएस पर उस कक्षा का परिणाम भेजेगा 

HBSE Result 2023 डीजीलॉकर से कैसे डाउनलोड?  

  • डिजीलॉकर ऐप में पहले से सेट किए गए यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल कर लॉगइन करें
  • यदि आपने इसे पहले सत्यापित नहीं किया है तो अपना आधार नंबर जोड़ें
  • लेफ्ट साइडबार में 'पुल पार्टनर डॉक्यूमेंट्स' बटन पर क्लिक करें
  • आपको एक नए पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जो आपको दो विकल्प देगा
  • पहले ड्रॉप-डाउन में, 'हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड' चुनें
  • अगले ड्रॉप-डाउन में मार्कशीट यानी एचबीएसई 12वीं मार्कशीट/माइग्रेशन या पासिंग आदि चुनें।
  • अगली विंडो में, उत्तीर्ण होने का वर्ष और रोल नंबर दर्ज करें
  • अपने एचबीएसई 12वीं के प्रवेश पत्र पर उल्लिखित विवरण भरें
  • 'गेट डॉक्यूमेंट' पर क्लिक करने के बाद हरियाणा 12वीं की डिजिटल मार्कशीट/सर्टिफिकेट डाउनलोड हो जाएगा।
  • इन दस्तावेजों को डिजिलॉकर अकाउंट में सेव करने के लिए सेव टू लॉकर बटन पर क्लिक करें।

Haryana Board Result 2023 - Rechecking and Revaluation

जो छात्र एचबीएसई 10वीं परिणाम 2023 और एचबीएसई 12वीं में उन्हें दिए गए अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच या पुनर्मूल्यांकन का विकल्प चुन सकते हैं। हरियाणा बोर्ड छात्रों को अपेक्षित शुल्क देकर यह सुविधा प्रदान करता है। छात्र इस संबंध में अपने संबंधित स्कूलों से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। छात्रों के संशोधित अंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे, जिसे बाद में छात्रों की व्यक्तिगत मार्कशीट में अपडेट किया जाएगा।

Haryana Board Result 2023 Compartmental Exam 

जो छात्र बीएसईएच 10वीं, 12वीं के परिणाम के लिए हरियाणा बोर्ड द्वारा निर्धारित उत्तीर्ण मानदंडों को पूरा करने में विफल रहते हैं, वे कंपार्टमेंटल परीक्षा में उपस्थित होकर अपना शैक्षणिक वर्ष बचा सकते हैं। जो छात्र एक या दो विषयों में असफल होते हैं, वे उन विषयों के लिए हरियाणा बोर्ड की कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकते हैं। अन्य विवरणों के साथ परीक्षाओं का पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। पिछले साल, कंपार्टमेंट पाने वाले छात्रों को परीक्षा में बैठने के लिए तीन मौके दिए गए थे- जुलाई, सितंबर और मार्च। 12वीं कक्षा में एचबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने वाले लड़कों की कुल संख्या 14,911 थी।

Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

FAQs

  • HBSE 2023 का रिजल्ट कब तक आ सकता है ?
    +
    HBSE का रिजल्ट 15 मई को दोपहर 3 बजे जारी किया जा सकता है
  • हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट कब आ रहा है?
    +
    हरियाणा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 15 मई को दोपहर 3बजे जारी किया जायेगा.
  • HBSE बोर्ड कक्षा-12, 2023 का रिजल्ट कब आएगा ?
    +
    हरियाणा बोर्ड ऑफ़ स्कूल एजुकेशन (HBSE) 15 मई 2023 को दोपहर 3 बजे रिजल्ट जारी करेगा . ये रिजल्ट बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जायेगा.
  • HBSE बोर्ड 2023 12वीं का रिजल्ट किस वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है ?
    +
    HBSE बोर्ड 2023 का रिजल्ट bseh.org.in पर चेक किया जा सकता है

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News