बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026: कहां और कैसे चेक करें BSEB बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट
Bihar Matric Result 2026:बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(BSEB) द्वारा आज दोपहर 1ः15 बजे 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी हो गया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricbiharboard.com व result.biharboardonline.com और jagranjosh/results पर चेक कर सकते हैं।
यहां चेक करें बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026
Bihar 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड(BSEB) द्वारा 29 मार्च, 2026 दोपहर 1ः15 बजे 10वीं बोर्ड का परिणाम जारी हो गया है। ऐसे छात्र, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट matricbiharboard.com व result.biharboardonline.com के साथ-साथ jagranjosh.com/results पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड पता होना चाहिए। वहीं, सर्वर धीमा पड़ने पर छात्र SMS के जरिये भी रिजल्ट देख सकते हैं।
Updated 2:56 PM, 29 March, 2026
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026: टॉप 10 में 57 लड़किया हैं शामिल
बिहार बोर्ड 10वीं बोर्ड रिजल्ट में इस बार भी लड़कियों ने परचम लहराया है। टॉप रैंक में लड़कियों ने जगह बनाई है, जो कि इस प्रकार हैः
-
टॉप 10 (शीर्ष 10) में 57 लड़कियां शामिल हैं।
-
टॉप 5 रैंक (शीर्ष 5 स्थानों) में कुल 13 छात्र शामिल हैं।
-
रैंक 6 से 10 के बीच कुल 126 छात्र शामिल हैं।
Updated 2:46 PM, 29 March, 2026
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026: बिहार बोर्ड 10वीं के पिछले वर्षों का पास प्रतिशत
बिहार बोर्ड ने बीते वर्षों का अपना पास प्रतिशत भी जारी किया है, जो कि इस प्रकार हैः
- 2026: 81.79%
- 2025: 82.11%
- 2024: 82.91%
- 2023: 81.04%
- 2022: 79.88%
Updated 2:43 PM, 29 March, 2026
बिहार बोर्ड 10th रिजल्ट 2026: परीक्षा में दोबारा बैठने का मौका
बिहार बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जो छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे, वे छात्र परीक्षा में बैठने के लिए 1 से 7 अप्रैल के बीच आवेदन कर सकते हैं।
Updated 2:37 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th 2026: टॉपर्स के लिए क्या है पुरस्कार राशि
इस वर्ष टॉपर्स के लिए इनामी राशि को दोगुना कर दिया गया है:
| रैंक | पुरस्कार राशि | अन्य उपहार |
| प्रथम स्थान (1st) | ₹2,00,000 (2 लाख) | लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल |
| द्वितीय स्थान (2nd) | ₹1,50,000 (1.5 लाख) | लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल |
| तृतीय स्थान (3rd) | ₹1,00,000 (1 लाख) | लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल |
| चौथा स्थान (4th) | ₹20,000 | लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र और मेडल |
Updated 2:35 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th 2026: क्या रहा टॉपर्स का रिजल्ट
-टॉप 10 की स्थिति: इस वर्ष टॉप 10 में कुल 139 छात्र शामिल हैं।
-टॉप 5: 13 छात्र
-रैंक 6 से 10: 126 छात्र
-द्वितीय स्थान (State Rank 2): माहिद सुल्ताना — 489 अंक (97.8%)
-तृतीय स्थान (State Rank 3): अनुपा कुमारी और ओमकार कुमार — 488 अंक (97.6%)
Updated 2:33 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th Result 2026: क्या रहा डिविजनवार परिणाम
-प्रथम श्रेणी (First Division)4,43,723
-द्वितीय श्रेणी (Second Division)4,75,511
-तृतीय श्रेणी (Third Division)3,03,103
Updated 2:30 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th Result 2026: मंत्री ने छात्रों को दी यह सलाह
शिक्षा मंत्री ने छात्रों से अपील की है कि यदि वे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए हैं या परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, तो वे कोई भी आत्मघाती या कड़ा कदम न उठाएं। उन्होंने संयम और धैर्य बनाए रखने की सलाह दी है।
Updated 1:50 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th Result 2026: कुल 81.79 फीसदी छात्रों ने पास की परीक्षा
-कुल पंजीकृत छात्र: 15,10,928 छात्रों ने फॉर्म भरा था।
-छात्राएं: 7,84,871
-छात्र: 7,26,057
-परीक्षा में उपस्थिति: कुल 81.79% छात्र परीक्षा में शामिल हुए (कुल संख्या: 12,33,743)।
-शामिल हुए छात्र: 6,01,390
-शामिल हुईं छात्राएं: 6,34,353
-परिणाम का रुझान: परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में छात्राओं की संख्या अधिक रही है।
-अनुपस्थित छात्रों के लिए अवसर: जो छात्र इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सके, वे दोबारा परीक्षा में बैठने के लिए 1 से 7 अप्रैल के बीच आवेदन कर सकते हैं।
Updated 1:22 PM, 29 March, 2026
matricbiharboard.com Result 2026: पुष्पांजलि ने किया टॉप
बिहार बोर्ड 10वीं में पुष्पांजलि कुमारी ने टॉप किया है। उन्होंने कुल 492 अंकों के साथ 98.4 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं।
Updated 1:13 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th Result 2026: तैयार कर लें एडमिट कार्ड
बिहार बोर्ड 10वीं के छात्र अब अपना-अपना एडमिट कार्ड तैयार कर लें। क्योंकि, अब बस कुछ ही मिनटों में रिजल्ट जारी होने वाला है। एडमिट कार्ड से आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड देखकर पोर्टल पर कैप्चा कोड के साथ भरना है।
Updated 1:10 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th Result 2026: 5 मिनट में शुरू होने वाली है प्रेस कांफ्रेंस
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट के लिए अब बस 5 मिनट में प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने वाली है। प्रेस कांफ्रेंस में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहेंगे।
Updated 1:02 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th Result 2026: कितने केंद्रों पर हुई थी परीक्षा
बिहार 10वीं बोर्ड में इस बार 1699 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस दौरान दो पालियों में परीक्षाएं आयोजित करवाई गई थी।
Updated 01:01 PM, 29 March, 2026
Bihar 10th Result 2026: कितने बच्चों ने दी बिहार मैट्रिक परीक्षा
बिहार बोर्ड 10वीं में इस बार कुल 15,12,687 बच्चों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 785722 छात्राएं और 726961 छात्र शामिल थे।
Updated 12:53 PM, 29 March, 2026
matricbiharboard.com Result 2026: सिर्फ 20 मिनट में जारी होने वाला है रिजल्ट
बिहार बोर्ड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट अब बस 20 मिनट में जारी होने वाला है। बोर्ड द्वारा 1 बजकर 15 मिनट पर प्रेस कांफ्रेंस शुरू होगी, जिसमें 10वीं मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Updated 12:52 PM, 29 March, 2026
matricbiharboard com Result 2026: रिजल्ट चेक करने के लिए क्या-क्या जरूरी
10वीं बोर्ड रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर, रोल कोड और कैप्चा कोड भऱना होगा। इसके माध्यम से रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
Updated 12:39 PM, 29 March, 2026
Matric Result 2026: किन वेबसाइट पर जारी होगा रिजल्ट
Bihar Board Matric result 2026 इन दो वेबसाइट पर देखा जा सकता हैः
-result.biharboardonline.org
-matricbiharboard.com
Matric Result 2026: कैसे चेक करें रिजल्ट
-सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यहां BSEB Matric Result 2026 लिंक पर क्लिक करना है।
-अब अपना Roll Number और Roll Code दर्ज करना है।
-अंत में सबमिट बटन दबाएं और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
-भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकलवा लें।
Bihar 10th Result 2026: पास होने के लिए कितने अंक जरूरी
ऐसे सभी छात्र, जिन्होंने बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा दी थी, उन्हें 10वीं में पास होने के लिए कम से कम 33 फीसदी अंक चाहिए। यदि किसी छात्र के इससे कम अंक होंगे, तो वह फेल होगा।
Bihar Board 10th Result: 1 या 2 विषय में फेल होने पर मिलेगा मौका
यदि कोई छात्र 1 या 2 विषय में फेल होता है, तो उसे बिहार बोर्ड द्वार मौका मिलेगा। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा देकर अपना 1 वर्ष बचा सकता है। हालांकि, इसके लिए छात्रों को आवेदन करना होगा।
Matric Result 2026: बीते वर्ष कब जारी हुआ था रिजल्ट
बीते वर्ष बिहार बोर्ड द्वारा 29 मार्च, 2025 को दोपहर 12 बजे रिजल्ट जारी किया गया था। वहीं, इस बार भी बोर्ड ने 29 मार्च को ही रिजल्ट जारी करने का निर्णय लिया है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.