प्रश्न: Board परीक्षा 2017कक्षा 12वी के एग्जाम में पासिंग मार्क्स प्राप्त करने के लिए क्या करें?
उत्तर : सभी स्टूडेंट परीक्षा की तिथी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ... तो लीजिए आपका इंतजार पूरा हुआ। परीक्षा की तिथी आ गई और अब बारी है अंतिम समय में तैयारी पूरी करने की। परीक्षा में केवल पासिंग मार्क्स लाना कोई ज्यादा कठिन काम नहीं है। आप आसानी से अपने 12वी के एग्जाम में पासिंग मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं लेकिनआपके लिए एक सलाह है कि अपनी परीक्षा की तैयारी में पूरा ज़ोर दें और अच्छे से अच्छे मार्क्स प्राप्त करने की कोशिश करें जोकि आपके आने वाले करियर के लिए बहुत ज़रूरी है| चलिए यहाँ हम आपको इस प्रश्न का उत्तर देंगे की आप अपने 12वी की परीक्षा में कैसे पासिंग मार्क्स प्राप्त कर सकें|
UP बोर्ड कक्षा 12: अंतिम दिन की तैयारी का मन्त्र :
बोर्ड एक्ज़ाम में केवल पासिंग मार्क्स से उत्तीर्ण होना काफी नहीं है। सभी सब्जेक्ट्स में पास होने के लिए आपको 33% मार्क्स प्राप्त करने होते हैं। ऐसे में यदि आपने 12वी में PCM(Physics, Chemistry, Mathematics) लिया है तो आप कुछ आसान तरीके अपना कर आसानी से पासिंग मार्क्स से अधिक औसत मार्क्स भी प्राप्त कर सकते हैं। PCM स्ट्रीम के छात्रों के फिजिक्स और केमेस्ट्री में प्रेक्टिक्ल्स एक्ज़ाम भी होते हैं जिनके ज़रिये आप आसानी से 26-28 मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं। अब आपको एक्ज़ाम में केवल 30-35 मार्क्स के लिए पढ़ना है। इसके लिए इन विषय के वो 4 इम्पोर्टेन्ट यूनिट्स को अच्छे से पढ़ लें जिनसे प्रत्येक वर्ष प्रश्न पूछे जाते हैं। यदि आप भौतिकी और रसायन विज्ञान में थ्योरी पेपर में पासिंग मार्क्स प्राप्त कर लेते हैं और जब इसमें प्रेक्टिकल्स के मार्क्स जुड़ते हैं तो आसानी से आप 50% मार्क्स प्राप्त कर सकतें हैं।
कोशिश करें की आप गतवर्ष प्रश्न-पत्र, सैंपल पेपर्स के प्रश्नों हो हल करें क्यूंकि प्रश्न पत्र में कई प्रश्न बार-बार दोहराए जातें हैं|
रसायन विज्ञान के सभी महत्वपूर्ण अभिक्रियाओं को अच्छे तरीके से याद कर लें, इसी प्रकार आप गणित और भौतिकी के महत्वपूर्ण सूत्रों और टर्म्स को अच्छी तरह समझ लें| आपको केवल गणित और भौतिकी के 3-4 महत्वपूर्ण यूनिट्स को अच्छे से अपने परीक्षा के लिए तैयार करना है| अब यदि हम बात करें इंग्लिश के पेपर की तो इसमें भी आपको कुछ चेप्टर्स को अच्छे से पढ़ना हैं जिससे आप आसानी से मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं और ऐसी ही रणनीति आप बाकि के सब्जेक्ट्स में भी देकर आसानी से अच्छे मार्क्स प्राप्त कर सकतें हैं|
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा जिव-विज्ञान द्वतीय प्रश्न पत्र 2015 (सेट-1)
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा इंग्लिश द्वतीय प्रश्न पत्र 2011 (सेट-1)
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा हिन्दी प्रथम प्रश्न पत्र 2014 (सेट-1)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation