HSSC Haryana Police Female Constable Result 2026: हरियाणा पुलिस फीमेल कांस्टेबल पीएमटी परीक्षा का रिजल्ट और शेड्यूल जारी, यहां देखें

Last Updated: Jun 3, 2026, 12:42 IST

HSSC Female Constable PMT Schedule 2026: एचएसएससी ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत फीमेल पुलिस कॉन्सटेबल (जनरल ड्यूटी) की भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का ऑफिशियल शेड्यूल और शॉर्टलिस्टिंग रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इसकी परीक्षा दिनांक 08 जून से 13 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। 

HSSC Female Constable PMT Schedule 2026
HSSC Female Constable PMT Schedule 2026

HSSC Female Constable PMT Schedule 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर फीमेल पुलिस कॉन्सटेबल (जनरल ड्यूटी) की भर्ती के लिए फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) का ऑफिशियल शेड्यूल और शॉर्टलिस्टिंग रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसकी परीक्षा 08 जून से 13 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 600 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाली उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकती है। इसमें पीएमटी परीक्षा के लिए चयनित रजिस्ट्रेशन नंबर दिए गए हैं।

HSSC Female Constable PMT Exam 2026 Shortlist Candidates List PDF   

एचएसएससी में फीमेल पुलिस कॉन्सटेबल पदों पर भर्ती के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में सीईटी मेरिट लिस्ट, दूसरे चरण में फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), तीसरे चरण में फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST), चौथे चरण में लिखित परीक्षा, पांचवें चरण में दस्तावेजों का सत्यापन और छठे व अंतिम चरण में मेडिकल परीक्षा शामिल है। एचएसएससी के अंतर्गत फीमेल पुलिस कॉन्सटेबल की पीएमटी परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट PDF ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी PDF डाउनलोड कर सकते हैं। 

एचएसएससी फीमेल पुलिस कॉन्सटेबल के लिए पीएमटी परीक्षा हेतु शॉर्टलिस्ट PDF डाउनलोड लिंक  

क्लिक करें 

HSSC Female Constable PMT Schedule 2026 - हाइलाइट्स

एचएसएससी फीमेल पुलिस कॉन्सटेबल की पीएमटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

पद का नाम 

फीमेल पुलिस कॉन्सटेबल

रिक्त पदों की संख्या 

600 

पीएमटी परीक्षा की तिथि 

08 जून से 13 जून 2026 के बीच आयोजित 

चयन के चरण 

सीईटी मेरिट लिस्ट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT), फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST), लिखित परीक्षा, दस्तावेजों का सत्यापन और लिखित परीक्षा 

ऑफिशियल वेबसाइट 

hssc.gov.in

HSSC Female Constable PMT Standards

हरियाणा पुलिस फीमेल कांस्टेबल की पीएमटी परीक्षा में शामिल होने वाली उम्मीदवारों को नीचे दी गई टेबल के अनुसार निर्धारित मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है। अपात्र होने की स्थिति में उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। 

जेंडर 

कैटेगरी 

लंबाई 

महिला  

सामान्य 

158 सेमी 

 

ओबीसी/एससी/एसटी

158 सेमी 

HSSC Female Constable Running Standards

जेंडर 

दूरी

समय-सीमा 

महिला  

1.0 किलोमीटर 

06 मिनट 

HSSC Female Constable PMT Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

एचएसएससी में कॉन्सटेबल के रूप में भर्ती होने के बाद महिला को 30,000 से 38,000 रुपये के बीच इन हैंड सैलरी दी जाती है। महिला उम्मीदवार नीचे दिए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। 

  • HSSC Female Constable PMT Admit Card 2026पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी चेक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

HSSC Female Constable PMT Admit Card 2026 में क्या जानकारी निहित होती है? 

हरियाणा पुलिस फीमेल कांस्टेबल की पीएमटी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड में आप निम्निलिखित जानकारी चेक कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर 

  • फोटोग्राफ और सिग्नेचर 

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा की तिथि और रिपोर्टिंग टाइम 

  • परीक्षा केंद्र का नाम व पता 

  • परीक्षा की अवधि 

HSSC Female Constable PMT Exam 2026 की तैयारी करने की टिप्स 

एचएसएससी में फीमेल पुलिस कॉन्सटेबल की पीएमटी परीक्षा के तैयारी करने के लिए रोजाना दौड़ लगाएं। समय सीमा के भीतर दौड़ पूरी करने की कोशिश करें। पुश-अप्स, स्क्वाट्स और कोर वर्कआउट जैसी एक्सरसाइज करें। हेल्दी फूड खाएं और भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jun 3, 2026, 12:42 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News