HVF Avadi Recruitment 2024: हैवी व्हीकल फैक्ट्री (HVF), अवाडी ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 और AVNL/HVF में किए गए संशोधनों के तहत ट्रेड अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए भर्ती निकाली है। इस अभियान के तहत, HVF ने कुल 253 ट्रेड अप्रेंटिस पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना में उल्लिखित अतिरिक्त पात्रता के साथ गैर-आईटीआई और आईटीआई वाले उम्मीदवार 22 जून, 2024 तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
एचवीएफ अपरेटिंस भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास दसवीं कक्षा या समकक्ष शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवारों को रक्षा मंत्रालय के तहत प्रतिष्ठित हेवी व्हीकल फैक्ट्री (एचवीएफ), अवाडी का हिस्सा बनने का सुनहरा मौका है।
ये भी पढ़ें: Bihar BTSC ITI Instructor Result 2024
HVF Apprentice Recruitment 2024: भारी वाहन फैक्ट्री (एचवीएफ) अवाडी भर्ती हाइलाइट
चेन्नई स्थित हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री (HVF) अवाडी ने हाल ही में अपने HVF अवाडी भर्ती 2024 अभियान के तहत 253 पदों की घोषणा की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 22 जून 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नीचे दी गई तालिका में HVF अवाडी भर्ती 2024 के बारे में सभी विवरण देखें:
एचवीएफ अपरेंटिस भर्ती 2024 | |
प्राधिकरण का नाम | भारी वाहन फैक्ट्री (एचवीएफ) |
पद का नाम | अपरेंटिस |
रिक्तियों की संख्या | 253 |
आवेदन मोड | ऑफलाइन |
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि | 22 जून 2024 |
प्रशिक्षण की अवधि | एक वर्ष |
आयु सीमा | 15 वर्ष से 29 वर्ष |
शैक्षणिक योग्यता | 10+ITI |
चयन प्रक्रिया | मेरिट के आधार पर |
आधिकारिक पता | मुख्य महाप्रबंधक, भारी वाहन कारखाना, अवाडी, चेन्नई – 600054. तमिलनाडु |
आधिकारिक वेबसाइट | ddpdoo.gov.in |
एचवीएफ अपरेंटिस 2024 अधिसूचना पीडीएफ |
ये भी पढ़ें: SSC JE Answer Key 2024 OUT
HVF Avadi Vacancy 2024: कितने पद भरे जाएंगे?
एचवीएफ अवाडी रिक्ति 2024 अभियान के तहत विभिन्न विषयों में ट्रेड अपरेंटिस पदों की भर्ती के लिए कुल 253 रिक्तियों की घोषणा की गई थी। नीचे दी गई तालिका में रिक्तियों की संख्या के बारे में पूरी जानकारी देखें:
पद का नाम | कैटेगरी वाइज वैकेंसी | कुल | |||
सामान्य | अन्य पिछड़ा वर्ग | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | ||
फिटर (Ex.-आईटीआई) | 16 | 09 | 07 | – | 32 |
मशीनिस्ट (Ex.-आईटीआई) | 18 | 10 | 07 | 01 | 36 |
वेल्डर (Ex.-आईटीआई) | 12 | 07 | 05 | – | 24 |
इलेक्ट्रीशियन (Ex. आईटीआई) | 20 | 12 | 05 | 01 | 38 |
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक (Ex. आईटीआई) | 07 | 03 | – | – | 10 |
फिटर (Ex. आईटीआई) | 24 | 13 | 08 | – | 45 |
मशीनिस्ट (Ex. आईटीआई) | 23 | 14 | 05 | 01 | 43 |
पेंटर (Ex. आईटीआई) | – | 03 | 02 | – | 05 |
वेल्डर (Ex. आईटीआई) | 13 | 02 | 05 | – | 20 |
कुल पद | 133 | 73 | 44 | 03 | 253 |
HVF Avadi Apprentice Eligibility Criteria 2024: जानें कौन कर सकता है अप्लाई
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़नी चाहिए। एचवीएफ अपरेंटिस भर्ती 2024 के लिए विस्तृत पात्रता मानदंड नीचे दिए गए हैं:
शैक्षिक योग्यता: नॉन-आईटीआई पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या इसके समकक्ष परीक्षा पास होनी होनी चाहिए। आईटीआई पदों के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं कक्षा पास होने के साथ-साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा भी होना चाहिए।
आयु-सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 29 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना 22 जून 2024 से की जाएगी।
HVF Avadi Vacancy 2024: कैसे करें आवेदन?
अभ्यर्थी को आधिकारिक वेबसाइट avnl.co.in पर जाकर भर्ती से संबंधित ऑफलाइन आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा। उसके बाद आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी भर कर आवश्यक दस्तावेज अटैच करके निर्धारित पते "मुख्य महाप्रबंधक, भारी वाहन कारखाना, अवाडी, चेन्नई - 600054, तमिलनाडु के पते पर भेज दें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation