बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ने आईबीपीएस सीडब्ल्यूई क्लर्क परीक्षा 2016 (प्रारंभिक) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उक्त परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड संस्थान के अधिकारिक वेबसाइट ibps.in. से डाउनलोड कर सकते है.
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) सीडब्ल्यूई क्लर्क परीक्षा 2016 को 26 नवंबर 2016 से 04 दिसंबर 2016 के बीच संचालित करेगी. विभिन्न बैंकों में क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए होने वाले प्रक्रिया का यह प्रारंभिक चरण हैं.
प्रारंभिक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे जोकि कुल 100 अंकों का होगा और उम्मीदवारों को कुल 01 घंटे का समय सीमा दी जाएगी.
परीक्षा पैटर्न का विवरण नीचे दी गई तालिका से पाया जा सकता है-
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
अधिकतम अंक |
समय |
अंग्रेजी |
30 |
30 |
कुल 1 घंटा |
संख्यात्मक योग्यता |
35 |
35 |
|
तर्क शक्ति |
35 |
35 |
|
कुल |
100 |
100 |
|
उम्मीदवारों को प्रत्येक विषयों में अलग-अलग कट ऑफ मार्क्स हासिल करना आवश्यक है जिसे आईबीपीएस द्वारा तय किया जाएगा. अलग-अलग केटेगरी से पर्याप्त संख्या में अभ्यर्थियों को आईबीपीएस द्वारा ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्ट-लिस्टेड किया जायेगा.
उम्मीदवारों को नोट करना चाहिए कि आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन उपलब्ध है.
जानें कंप्यूटर प्रोग्रामर बनने के लिए क्या है योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और कहां मिलेगी नौकरी?
RBI सहायक प्रारंभिक परीक्षा 2018 का परिणाम जारी, देखें परिणाम rbi.org.in पर
SBI JA प्रीलिम्स 2018 का एडमिट कार्ड जून के दूसरे सप्ताह जारी हो सकता है, पढ़ें डिटेल्स
19 अप्रैल 2018 की टॉप 5 जॉब्स; 2100+ वेकेंसी, इंजीनियर, अकाउंटेंट, फार्मासिस्ट और अन्य पद