IBPS RRB Clerk Result 2025 Link: ibps.in पर जारी हुआ आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट, ये रहा स्कोरकार्ड PDF

Last Updated: Jan 23, 2026, 14:01 IST

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 OUT: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स 2025 का रिजल्ट आज 23 जनवरी को इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की मदद से ऑनलाइन रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवार मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं, जिसमें उनके प्राप्त अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।

IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी हुआ।
IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 जारी हुआ।

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB क्लर्क रिजल्ट 2025 आज 23 जनवरी को जारी कर दिया है। यह रिजल्ट IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर ऑनलाइन उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने RRB क्लर्क प्रीलिम्स 2025 की परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट चेक करने के साथ-साथ स्कोरकार्ड PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।

IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025 को किया गया था। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन कर रिजल्ट देख सकते हैं। स्कोरकार्ड में सेक्शन-वाइज अंक, कुल अंक, कट-ऑफ मार्क्स और क्वालिफाइंग स्टेटस की पूरी जानकारी दी गई है। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की मेन परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

IBPS RRB Clerk Result 2025: आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट हाइलाइट्स

  • परीक्षा का नाम: IBPS RRB क्लर्क

  • आयोजन संस्था का नाम: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS)

  • परीक्षा चरण: प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)

  • परीक्षा तिथियां: 6, 7, 13 और 14 दिसंबर 2025

  • रिजल्ट तिथि: 23 जनवरी 2026

  • रिजल्ट मोड: ऑनलाइन

  • आधिकारिक वेबसाइट: ibps.in

  • अगला चरण: मेन्स परीक्षा

  • IBPS RRB मेन्स परीक्षा तिथि 2025: 1 फरवरी 2026

IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 देख और डाउनलोड करें

स्टेप 1: सबसे पहले IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर IBPS RRBs टैब पर क्लिक करें।

स्टेप 3: कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस–रीजनल रूरल बैंक्स फेज XIV विकल्प चुनें।

स्टेप 4: CRP RRB-XIV ऑफिस असिस्टेंट (प्रीलिम्स) रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 5: अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।

स्टेप 6: स्क्रीन पर आपका IBPS RRB ऑफिस असिस्टेंट रिजल्ट 2025 और क्वालिफाइंग स्टेटस दिखाई देगा।

RRB Clerk Prelims Result 2025 Link

कैंडिडेट्स IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन डिटेल्स से लॉग इन करके IBPS RRB क्लर्क रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नीचे डायरेक्ट रिजल्ट लिंक दिया गया है, जिस पर क्लिक करके वे आसानी से अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं।

 IBPS RRB Clerk Result 2026 Direct Link (Active)

IBPS RRB क्लर्क रिजल्ट 2025 पर दी गई जानकारी

IBPS RRB क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 को ibps.in पर ऑनलाइन जारी कर दिया गया है। रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन/रोल नंबर, कैटेगरी और क्वालिफाइंग स्टेटस दर्ज होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी सभी जानकारी ध्यान से जांच लें और रिजल्ट की कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 23, 2026, 13:58 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News