IBPS RRB 2020: दोस्तों अगर आपने अभी तक IBPS RRB जॉब्स के लिए आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द आवेदन करने की सलाह है. आप आईबीपीएस द्वारा निकाली इन पदों के लिए 21 जुलाई 2020 यानी कल तक ही आवेदन कर सकते हैं . उल्लेखनीय है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल (IBPS) ने ग्रुप “A” -ऑफिशर्स (स्केल- I, II & III) और ग्रुप “B” -ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) पदों के लिए अपने वेबसाइट ibps.in पर नोटिफिकेशन अपलोड कर दिया है. IBPS RRB जॉब्स के लिए रजिस्ट्रेशन आज से यानि 01 जुलाई से शुरू हो गया है एवं IBPS RRB के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई 2020 है. वैसे योग्य उम्मीदवार, जो क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में समूह "ए" (स्केल- I, II और III) और समूह "बी" -ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) जॉब्स पाना चाहते हैं, उन्हें आईबीपीएस के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा.
देश भर के ग्रामीण बैंक में कुल 9638 रिक्तियां उपलब्ध हैं जिनमें आंध्र प्रदेश ग्रामीण विकास बैंक, आंध्र प्रगति ग्रामीण बैंक, बंगाली ग्रामीण विकास बैंक, पंजाब ग्रामीण बैंक, उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक आदि शामिल हैं. उल्लेखनीय है कि ऑफिसर स्केल-1 और ऑफिस असिस्टेंट के लिए IBPS RRB प्रारंभिक परीक्षा 01, 02, 08, 09 और 16 अगस्त 2020 को आयोजित किया जाना है. वैसे उम्मीदवार जो IBPS RRB प्री-एग्जाम में क्वालीफाई होंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा. IBPS RRB ऑफिसर स्केल- 1 मुख्य परीक्षा 13 सितंबर को होगी और IBPS RRB ऑफिसर स्केल परीक्षा 19 सितंबर 2020 को आयोजित किया जाना है. वहीँ, आईबीपीएस ऑफिसर- 2 और 3 परीक्षा 13 सितंबर 2020 को सिंगल विंडो में आयोजित की जाएगी. IBPS RRB भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए. उम्मीदवार इस लेख से पात्रता, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
IBPS RRB 2020 ऑनलाइन आवेदन - कल से शुरू होगी.
IBPS RRB 2020 महत्वपूर्ण तिथियाँ:
- IBPS RRB के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध होने की तिथि - 01 जुलाई 2020
- ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि - 21 जुलाई 2020
- प्री-एग्जाम ट्रेनिंग के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि - 12 अगस्त 2020
- प्री-एग्जाम ट्रेनिंग आयोजित होने की तिथि - 24 से 29 अगस्त 2020 तक
- ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि- अगस्त 2020
- IBPS RRB 2020 ऑफिसर स्केल- I प्रारंभिक परीक्षा की तिथि - 01, 02, 08, 09 और 16 अगस्त 2020
- ऑनलाइन परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथि - प्रारंभिक- अक्टूबर 2020
- ऑनलाइन परीक्षा के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि - मुख्य / सिंगल- अक्टूबर / नवंबर 2020
- IBPS RRB 2020 ऑफिसर स्केल- I मुख्य परीक्षा तिथि - 13 सितंबर 2020
- IBPS RRB 2020 ऑफिसर स्केल- I और II एकल परीक्षा तिथि - 13 सितंबर 2020
- IBPS RRB 2020 ऑफिस असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा की तिथि - 01, 02, 08, 09 और 16 अगस्त 2020
- IBPS RRB 2020 ऑफिस असिस्टेंट मुख्य परीक्षा की तिथि - 19 सितंबर 2020
- परिणाम घोषणा की तिथि- मेंस / सिंगल (ऑफिसर्स स्केल I, II और III) अक्टूबर / नवंबर 2020
- इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर डाउनलोड करने की तिथि (ऑफिसर्स स्केल I, II और III के लिए) - अक्टूबर / नवंबर 2020
- इंटरव्यू की तिथि (ऑफिसर्स स्केल I, II और III) - अक्टूबर / नवंबर 2020
- प्रोविजनल अलोटमेंट की तिथि (ऑफिसर्स स्केल I, II और III और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) - जनवरी 2021
IBPS RRB 2020 रिक्ति विवरण: (पिछले वर्ष के आधार पर)
कुल पद - 9638
- ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पस) - 4624 पद
- ऑफिसर स्केल- I (असिस्टेंट मैनेजर) - 3800 पद
- ऑफिसर स्केल- II (जनरल बैंकिंग ऑफिसर (मैनेजर) - 837 पद
- ऑफिसर स्केल- II (इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी ऑफिसर) - 58 पद
- ऑफिसर स्केल- II (चार्टर्ड एकाउंटेंट) - 26 पद
- ऑफिसर स्केल- II (लॉ ऑफिसर) - 26 पद
- ऑफिसर स्केल- II (ट्रेजरी मैनेजर) - 03 पद
- ऑफिसर स्केल- II (मार्केटिंग ऑफिसर) - 08 पद
- ऑफिसर स्केल- II (एग्रीकल्चर ऑफिसर) - 100 पद
- ऑफिसर स्केल- III - 156 पद
उम्मीदवार ऊपर दिए गए पीडीएफ लिंक के माध्यम से अन्य पदों के लिए रिक्ति विवरण की जांच कर सकते हैं.
ऑफिसर्स और ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए आईबीपीएस आरआरबी 2020 के लिए पात्रता मानदंड (पिछले वर्ष के आधार पर)
शैक्षणिक योग्यता:
ऑफिस असिस्टेंट - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट डिग्री या समकक्ष के साथ उम्मीदवार को स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए.
शैक्षणिक योग्यता एवं आवश्यक अनुभव के सम्बन्ध में अधिक जानकारी पीडीएफ प्रारूप में दिए विस्तृत अधिसूचना से प्राप्त कर सकते हैं.
IBPS ऑफिस असिस्टेंट प्री-एग्जाम पैटर्न एवं IBPS ऑफिसर स्केल 1 प्री-एग्जाम पैटर्न:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
| रीजनिंग | 40 | 40 |
| न्युमरिकल एबिलिटी | 40 | 40 |
| कुल | 80 | 80 |
टेस्ट का समय 45 मिनट का होगा.
IBPS ऑफिस असिस्टेंट मेंस एग्जाम पैटर्न:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
| रीजनिंग | 40 | 50 |
| कंप्यूटर नॉलेज | 40 | 20 |
| जनरल अवेयरनस | 40 | 40 |
| इंग्लिश लैंग्वेज या हिंदी लैंग्वेज | 40 | 40 |
| न्युमरिकल एबिलिटी | 40 | 50 |
| कुल | 200 | 200 |
IBPS ऑफिसर मेंस एग्जाम पैटर्न:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
| रीजनिंग | 40 | 50 |
| कंप्यूटर नॉलेज | 40 | 20 |
| जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 |
| इंग्लिश लैंग्वेज या हिंदी लैंग्वेज | 40 | 40 |
| क्वांटिटेटिव एप्टीत्यूड | 40 | 50 |
| कुल | 200 | 200 |
IBBS RRB मुख्य परीक्षा का समय 2 घंटे का होगा
IBPS ऑफिसर 2 जनरल बैंकिंग ऑफिस एग्जाम पैटर्न:
| सब्जेक्ट | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
| रीजनिंग | 40 | 50 |
| कंप्यूटर नॉलेज | 40 | 20 |
| फाइनेंसियल अवेयरनेस | 40 | 40 |
| इंग्लिश लैंग्वेज या हिंदी लैंग्वेज | 40 | 40 |
| क्वांटिटेटिव एप्टीत्यूड & डाटा इंटरप्रेटेशन | 40 | 50 |
| कुल | 200 | 200 |
BPS ऑफिसर 2 स्पेशलिस्ट एग्जाम पैटर्न :
| सब्जेक्ट | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
| रीजनिंग | 40 | 40 |
| प्रोफेशनल नॉलेज | 40 | 40 |
| फाइनेंसियल अवेयरनेस | 40 | 40 |
| इंग्लिश लैंग्वेज या हिंदी लैंग्वेज | 40 | 20 |
| कंप्यूटर नॉलेज | 40 | 20 |
| क्वांटिटेटिव एप्टीत्यूड & डाटा इंटरप्रेटेशन | 40 | 50 |
| कुल | 240 | 200 |
IBPS ऑफिसर 3 एग्जाम पैटर्न:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम |
| रीजनिंग | 40 | 50 |
| कंप्यूटर नॉलेज | 40 | 20 |
| फाइनेंसियल अवेयरनेस | 40 | 40 |
| इंग्लिश लैंग्वेज या हिंदी लैंग्वेज | 40 | 40 |
| क्वांटिटेटिव एप्टीत्यूड & डाटा इंटरप्रेटेशन | 40 | 50 |
| कुल | 200 | 200 |
परीक्षा का समय दो घंटे का होगा जो हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओँ में उपलब्ध होगा.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation