IBPS RRB PO Mains Result 2026 OUT: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट घोषित, ये रहा Direct Link
IBPS RRB PO Mains Result 2026 OUT: IBPS ने PO, ऑफिसर स्केल-2 और स्केल-3 पदों के लिए RRB PO मेन्स रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे अब नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से या आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं।
IBPS RRB PO Mains Result 2026 OUT: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने RRB PO मेन्स रिजल्ट 2026 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने PO, ऑफिसर स्केल-2 और ऑफिसर स्केल-3 पदों के लिए मेन्स परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। IBPS ने यह रिजल्ट 21 जनवरी 2026 को जारी किया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करके अपना क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों को यह भी पता चलेगा कि वे अगले चरण के लिए चयनित हुए हैं या नहीं।
रिजल्ट जारी होने के बाद, सफल उम्मीदवारों को आगे की इंटरव्यू प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू से जुड़ी तारीख, कॉल लेटर और अन्य जरूरी जानकारी IBPS द्वारा जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
IBPS RRB PO Mains Result 2026 Direct Link
IBPS ने RRB PO मेन्स रिजल्ट 2026 का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने मेन्स परीक्षा दी थी, वे अब ऑनलाइन अपना रिजल्ट और क्वालिफाइंग स्टेटस चेक कर सकते हैं। इस साथ ही ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III पदों के लिए परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसका रिजल्ट भी 21 जनवरी 2026 को घोषित किया गया है। मेन्स परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में मिले कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा।
| IBPS RRB PO Mains Result 2026 Download Link | |
| IBPS RRB Officer Scale 2 Result 2026 Download Link | |
| IBPS RRB Officer Scale 3 Result 2026 Download Link |
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट 2026 देख सकते हैं।
स्टेप 1: सबसे पहले अपना ब्राउज़र (Google या कोई और) खोलें और IBPS की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएँ।
स्टेप 2: होमपेज पर “CRP RRBs XIV” (रीजनल रूरल बैंक भर्ती प्रक्रिया) लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपने पद के अनुसार रिजल्ट लिंक चुनें:
-
RRB PO के लिए: “Result Status of Online Mains Examination for CRP-RRBs-XIV Officer Scale I”
-
ऑफिसर स्केल-II और स्केल-III के लिए: “Result Status of Online Mains Examination for CRP-RRBs-XIV Officer Scale II and III”
स्टेप 4: अब लॉगिन पेज खुलेगा। यहाँ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि (dd-mm-yyyy) दर्ज करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
स्टेप 6: सभी जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट/क्वालिफाइंग स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 7: रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट या सेव जरूर कर लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.