UP NEET PG Round 2 Counselling 2026: MD, MS, डिप्लोमा और DNB सीटों का अलॉटमेंट रिजल्ट 26 नवंबर को होगा जारी, जानें पूरी डिटेल्स
UP NEET PG Counselling 2026 Round 2 Seat Allotment Result: यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 26 नवंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर जारी किया जाएगा। साथ ही, सेलेक्टेड छात्र 27 नवंबर से 2 दिसंबर 2026 तक अपने अलॉटेड लेटर को डाउनलोड कर संबंधित मेडिकल कॉलेज में एडमिशन प्रक्रिया को पूरी कर सकेंगे।
UP NEET PG 2026 Seat Allotment Result Out on Nov 26 @upneet.gov.in: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी नीट पीजी काउंसलिंग 2026 के Round 2 की प्रक्रिया अपने आखिरी स्टेज तक पहुंच गई है, जहां रिजल्ट को जारी किया जाता है। साथ ही, निर्धारित डेट्स के अनुसार, राउंड 2 की ऑनलाइन चॉइस फिलिंग 25 नवंबर 2026 यानी आज रात 11:00 बजे तक चलेगी। अब छात्रों को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (Seat Allotment Result) का इंतजार है, जो कल यानी 26 नवंबर 2026 को जारी किया जा सकता हैं।
यह काउंसलिंग उत्तर प्रदेश के राजकीय व प्राइवेट क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों, यूनिवर्सिटीज और विश्वविद्यालयों में संचालित MD, MS, डिप्लोमा और DNB सिलेब्स की स्टेट कोटे की सीटों पर एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है। जिन छात्रों को दूसरे राउंड में सीट अलॉटेड होगी, वे 27 नवंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक अलॉटमेंट लेटर PDF को डाउनलोड करके एडमिशन और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को पूरा कर सकेंगे।
UP NEET PG 2026 Round 2: प्रमुख डेट्स और काउंसलिंग डिटेल्स
महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण कार्यालय द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, दूसरे राउंड की इंपॉर्टेंट डेट्स और डिटेल्स के बारे में जानने के लिए यहां देखें।
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा: 16 नवंबर 2026 से 19 नवंबर 2026 तक
- मेरिट लिस्ट की घोषणा: 19 नवंबर 2026
- ऑनलाइन चॉइस फिलिंग: 20 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे) से 25 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे) तक
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने की डेट: 26 नवंबर 2026
- अलॉटेड लेटर डाउनलोड करने तथा एडमिशन लेने की डेट: 27 नवंबर 2026 से 2 दिसंबर 2026 तक
- ऑफिशियल वेबसाइटें: upneet.gov.in और dgme.up.gov.in
upneet.gov.in पर Round 2 Seat Allotment Result कैसे चेक करें?
26 नवंबर 2026 को सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को देख सकते हैं।
- ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर UP NEET PG Counselling 2026 सेक्शन में Round 2 Seat Allotment Result से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपने इंपॉर्टेंट लॉगिन डिटेल्स जैसे रोल नंबर/पंजीकरण विवरण व पासवर्ड/कैप्चा को फिल करके सबमिट करें।
- अलॉटेड कॉलेज, कोर्स, कोटा और अन्य डिटेल्स आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे देख कर चेक करें।
- चेक करने के बाद इसे डाउनलोड कर लें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.