इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026: 10वीं पास हैं? तो मत छोड़िए ये मौका, आज ही करें आवेदन
India Post GDS Apply Online 2026: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए इंडिया पोस्ट में सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है। ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के तहत 28,000 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन केवल 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा।
India Post GDS Bharti 2026: यह खबर उन लाखों युवाओं के लिए है जो लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे थे। इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से देशभर के विभिन्न पोस्टल सर्कल में हजारों पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी और उम्मीदवारों का चयन केवल 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के जरिए किया जाएगा।
यहां देखें: CTET Admit Card 2026 Link
यह भर्ती अभियान ग्रामीण डाक सेवक (GDS), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) और ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) पदों के लिए है। 28,000 से अधिक पदों के साथ यह 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का बड़ा अवसर है।
डाक विभाग (संचार मंत्रालय के अंतर्गत) ने 30 जनवरी 2026 को आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर GDS भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन तिथियों से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।
यहां देखें:- GDS सैलरी 2026: ग्रामीण डाक सेवक की इन हैंड सैलरी, मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं
India Post GDS Vacancy 2026- इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 हाइलाइट्स
उम्मीदवार य़हां नीचे इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026 की अधिसूचना PDF सहित सभी मुख्य हाइलाइट्स और जरूरी जानकारी देख सकते हैं।
-
भर्ती प्राधिकरण: इंडिया पोस्ट
-
भर्ती का नाम: इंडिया पोस्ट GDS भर्ती 2026
-
पद नाम: ग्रामीण डाक सेवक (GDS), ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष -
शैक्षिक योग्यता: 10वीं पास
-
चयन प्रक्रिया: मेरिट आधारित (10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर)
-
आधिकारिक वेबसाइट: indiapostgdsonline.gov.in
-
इंडिया पोस्ट जीडीएस अधिसूचना 2026 PDF- यहां क्लिक करें
-
नोटिफिकेशन जारी: 30 जनवरी 2026
-
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू: 31 जनवरी 2026
-
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
-
फीस भुगतान की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
-
एडिट/सुधार विंडो: 18-19 फरवरी 2026
-
पहली मेरिट लिस्ट (संभावित): 28 फरवरी 2026
GDS Vacancy 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
जिन उम्मीदवारों ने घोषित पदों के लिए आवेदन करने की इच्छा जताई है, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, जैसे शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा। विवरण इस प्रकार हैं:
शैक्षिक योग्यता:
-
उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से सेकेंडरी स्कूल परीक्षा (10वीं) पास की हो।
-
विषय आवश्यकताएं: गणित और अंग्रेज़ी में उत्तीर्ण अंक होना अनिवार्य है।
-
स्थानीय भाषा: उम्मीदवार ने आवेदन किए गए सर्कल की स्थानीय भाषा कम से कम 10वीं कक्षा तक पढ़ी हो।
आयु सीमा (1 जनवरी 2026 के अनुसार):
-
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
India Post GDS Apply Online 2026 Link
इंडिया पोस्ट GDS 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक indiapostgdsonline.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को पहले वन-टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद अपने क्रेडेंशियल से लॉग इन कर एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करना होगा। इस भर्ती में ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के 28,000 से अधिक पदों के लिए आवेदन फॉर्म आमंत्रित किए गए हैं। रजिस्ट्रेशन विंडो 14 फरवरी 2026 तक खुलेगी और फॉर्म सबमिशन की आखिरी तारीख 16 फरवरी 2026 है। एप्लीकेशन में सुधार या करेक्शन की सुविधा 18-19 फरवरी 2026 को उपलब्ध रहेगी। उम्मीदवार केवल अपने संबंधित सर्कल की वैकेंसी के लिए ही आवेदन कर सकते हैं।
| India Post GDS 2026 Application Form Link |
India Post GDS Selection Process 2026: बिना परीक्षा होगा सिलेक्शन
-
इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा।
-
उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों पर आधारित मेरिट लिस्ट के अनुसार किया जाएगा।
- ज्यादा अंक वाले उम्मीदवारों को चयन में प्राथमिकता दी जाएगी।
चेक करें:-यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट 2026
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.