India Post GDS Salary 2026: ग्रामीण डाक सेवक की इन हैंड सैलरी, मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं

Last Updated: Feb 13, 2026, 13:09 IST

India Post GDS Salary 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस की ओर से ग्रामीण डाक सेवकों के लिए निकाली गई भर्तियां समाप्त होने जा रही हैं। जिसका उद्देश्य डाक सेवकों के कुल 30,000 रिक्त पदों को भरना है। इस लेख के माध्यम से इंडिया पोस्ट जीडीएस वेतन 2026 को विस्तार से बताया गया है। उम्मीदवार आगे ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) का वार्षिक वेतन मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं जान सकते हैं। 

India Post GDS Salary 2026: ग्रामीण डाक सेवक की इन हैंड सैलरी, मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं
India Post GDS Salary 2026: ग्रामीण डाक सेवक की इन हैंड सैलरी, मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं

India Post GDS Salary 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे इस लेख के माध्यम से वेतन 2026 के बारे में विस्तार से जान सकते हैं। जिसमें ग्रामीण डाक सेवकों के लिए सकल वेतन, वार्षिक - मूल वेतन, भत्ते - सुविधाएं और जिम्मेदारियों के बारे में जान सकते हैं। शाखा पोस्टमास्टर (BPM), ग्रामीण डाक सेवक (GDS) और सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) के लिए चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 12,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाता है। 

ब्रांच पोस्टमास्टर /असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर /डाक सेवक के पदों पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों के लिए उत्कृष्ट कैरियर संभावनाएं हैं। पदों के अनुसार और वार्षिक वेतनवृद्धि के आधार पर, उनका वेतन समय के साथ बढ़ेगा। वरिष्ठ पदों पर पदोन्नति के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी आएंगी। ग्रामीण डाक सेवक वेतन 2026 के बारे में विस्तार से जानने के लिए उम्मीदवार आगे लेख में बताया गया मासिक वेतन, सुविधाएं और भत्ते जान सकते हैं। 

यहां देखें:-इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026: 10वीं पास हैं? तो मत छोड़िए ये मौका, आज ही करें आवेदन

India Post GDS Apply Online Link

What is the Salary of GDS in 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस वेतन 2026

ग्रामीण डाक सेवक पद पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को कार्य समय के अनुसार निर्धारित निरंतरता भत्ता (TRCA) के तहत प्रतिदिन कम से कम 4 घंटे और अधिकतम 5 घंटे काम करना होता है। जिसके लिए उन्हें मासिक वेतन ABPM और GDS दोनों के लिए 10,000 रुपये और BPM को 12,000 रुपये दिए जाते हैं।

GDS Salary Structure: जीडीएस डाक सैलरी स्ट्रक्चर 2026 

इंडिया जीडीएस की वेतन संरचना में मूल वेतन, महंगाई भत्ता (DA), सकल वेतन, वेतन वृद्धि और अन्य कारक शामिल होते हैं। नीचे बीपीएम के लिए इंडिया पोस्ट जीडीएस की सैलरी स्ट्रक्चर का विवरण दिया गया है:

कार्य करने का समय 

मूल वेतन

डीए

सकल वेतन

वेतन वृद्धि

पीटीएक्स

ईडीजीआईएस

अधिकतम 3 घंटे

2,045 रुपये

3,261 रुपये

6,012 रुपये

50 रुपये

110 रुपये

50 रुपये

अधिकतम 3 घंटे 30 मिनट तक

3,200 रुपये

3,808 रुपये

7,008 रुपये

60 रुपये

110 रुपये

50 रुपये

अधिकतम 4 घंटे

3,660 रुपये

4,355 रुपये

8,015 रुपये

70 रुपये

110 रुपये

50 रुपये

अधिकतम 5 घंटे

4,575 रुपये

5,444 रुपये

10,019 रुपये

85 रुपये

110 रुपये

50 रुपये

Check: CSBC Bihar Police Vacancy 2026

India Post GDS Salary Per Month: इंडिया पोस्ट जीडीएस का मासिक वेतन

इंडिया पोस्ट जीडीएस टीआरसीए स्लैब के तहत बीपीएम पद के लिए शुरुआती मासिक वेतन 12,000 रुपये और एबीपीएम/डाक सेवक पद के लिए 10,000 रुपये है। वेतन पैकेज में टीआरसीए पर महंगाई भत्ता, सामाजिक सुरक्षा लाभ, ग्रेच्युटी आदि भी शामिल होंगे।

GDS Salary After 5 Years: जीडीएस का 5 साल बाद का वेतन कितना होगा?

5 वर्ष की सेवा के बाद, वार्षिक टीआरसीए वेतन वृद्धि और नियमित महंगाई भत्ता (DA) बदलाव के कारण आपके शुरूआती वेतन की तुलना में बढ़ जाएगा। 5 वर्ष बाद जीडीएस का वेतन 16,000 रुपये से 18,000 रुपये प्रति माह के बीच होने की उम्मीद है।

ग्रामीण डाक सेवकों का वार्षिक वेतन कितना दिया जाता है?

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती पद के लिए नियुक्त हुए उम्मीदवारों को मूल वेतन के साथ - साथ अन्य भत्ते भी दिए जाते हैं। जीडीएस में बीपीएम, एबीपीएम और डाक सेवक पदों के लिए चयनित होने वाले उम्मीदवारों को अपने पद के अनुसार कार्य करने होते हैं। संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए वेतनमान देख सकते हैं।

डाक सेवकों के पद 

वार्षिक पैकेज

शाखा का मालिक (बीपीएम)

1,44,000 रुपये

सहायक शाखा का मालिक (एबीपीएम)

1,20,000 रुपये

डाक सेवकों

1,20,000 रुपये

ग्रामीण डाक सेवक को मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं

इंडिया पोस्ट जीडीएस को मूल वेतन के अलावा कुछ ऐसे भत्ते और सुविधाएं भी दी जाती हैं, जो कर्मचारियों को और भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करती हैं। इसी के साथ कर्मचारी नौकरी छोड़ने पर आमतौर पर ग्रेज्युटी के हकदार होते हैं। ग्रामीण डाक सेवक को मिलने वाले भत्ते और सुविधाएं निम्नलिखित हैं:

  1. समय संबंधी निरंतरता भत्ता (TRCA) - इसका निर्धारण प्रतिदिन के घंटों की संख्या और कर्मचारी की सेवा अवधि के आधार पर किया जाता है। TRCA भत्ता सुनिश्चित करता है कि जीडीएस कर्मचारी को 3% की वार्षिक वेतन वृद्धि प्राप्त हो। 

  2. हाउस रेंट (HRA) - जिन कर्मचारियों को अपने गृहनगर से बाहर जाना पड़ता है यह सुविधा उन्हें प्रदान की जाती है। 

  3. महंगाई भत्ता (DA) - मूल वेतन एक निश्चित प्रतिशत मुद्रास्फीति से निपटने में मदद करता है। 

  4. प्रोविडेंट फंड (PF) - वित्तीय लाभ को सुनिश्चित करने के लिए एक बचत योजना।

  5. चिकित्सा लाभ - इसमें कर्मचारियों और उनके परिवार के लिए चिकित्सा खर्च सुविधाएं शामिल हैं। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Feb 2, 2026, 13:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News