India Post GDS Recruitment 2026: डाक विभाग में जीडीएस भर्ती नोटिफिकेशन कब तक आएगा?

Last Updated: Jan 22, 2026, 11:29 IST

India Post GDS 2026: डाक विभाग जीडीएस भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर। इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए पदों का ऑफिशियल नोटिफिकेशन जल्द जारी होने वाला है। 

India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026

India Post GDS 2026: डाक विभाग की ओर से जल्द जीडीएस भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी होने वाला है। संबंधित भर्ती के लिए आवेदन नोटिस जनवरी के आखिरी या फरवरी के शुरुआत में जारी किया जा सकता है। इसी के साथ उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि अभी डाक विभाग की ओर से किसी भी तरह का ऑफिशियल नोटिस जारी नहीं किया गया है। उम्मीदवारों का चयन बिना लिखित परीक्षा के किया जाएगा।  डाक विभाग की ओर से अधिसूचना ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी की जाएगी। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया, आयु सीमा, आवेदन की अंतिम तिथि सहित विवरण शामिल होंगे। जिसके बाद ही भर्ती के लिए योग्यता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन पूरा कर सकेंगे। 

India Post GDS 2026: जीडीएस भर्ती के लिए पात्रता मानदंड क्या है?

डाक विभाग की ओर से जीडीएस भर्ती 2026 की ओर से ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उम्मीदवार उसमें उल्लिखित पात्रता मानदंड देख सकेंगे। 

शैक्षणिक योग्यता - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से उम्मीदवारों का मैथ और इंग्लिश में पासिंग मार्क्स के साथ 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार ने अपनी स्थानीय भाषा को 10वीं तक पढ़ा हो, कंप्यूटर की नॉलेज और साइकिल चलानी भी आनी चाहिए।

आयु सीमा - न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष। एससी, एसटी उम्मीदवारों को 5 साल की छूट दी जाएगी। 

India Post GDS 2026: चयन प्रक्रिया क्या है?

भारतीय डाक विभाग में जीडीएस भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से नहीं किया जाता। 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। योग्यता और चयन संबंधित जानकारी जीडीएस भर्ती नोटिफिकेशन 2025 के अनुसार बताई गई है। 

India Post GDS 2026: सैलरी 

भारतीय डाक विभाग जीडीएस भर्ती 2026 में ब्रांच पोस्ट मास्टर (BPM) की पोस्ट पर सैलरी 12,000 से 29,380/- और असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM)/डाक सेवक के पद पर 10,000/- से 24,470/- रुपये सैलरी मिलेगी। इसके अलावा अन्य भत्ते भी शामिल हैं। सैलरी से संबंधित सटीक जानकारी उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑफिशियल नोटिफिकेशन में देखने की सलाह दी जाती है। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jan 16, 2026, 13:29 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News