This is an archived article last updated on Dec 23, 2021. The information may be outdated.

भारतीय सेना में निकली ग्रुप-सी पदों की भर्ती, सैलरी 63,200 रूपये तक

Last Updated: Dec 23, 2021, 11:03 IST

भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट -indianarmy.nic.in पर पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट (झारखंड) के तहत विभिन्न ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है.

Indian Army Group C Recruitment 2022
Indian Army Group C Recruitment 2022

भारतीय सेना ग्रुप सी भर्ती 2022: भारतीय सेना ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट -indianarmy.nic.in पर पंजाब रेजिमेंटल सेंटर और सिख रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट (झारखंड) के तहत विभिन्न ग्रुप सी पदों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है. डिफेंस सिविलियन कर्मचारी पंजाब रेजिमेंटल सेंटर ग्रुप सी पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि सामान्य उम्मीदवार अंतिम तिथि पर या उससे पहले सिख रेजिमेंटल सेंटर के लिए आवेदन कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि -  इस विज्ञापन के प्रकाशन की तिथि से 28 दिनों के भीतर.
सिख रेजिमेंटल सेंटर के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 8 जनवरी 2022

भारतीय सेना ग्रुप-सी रिक्ति विवरण:
पंजाब रेजिमेंटल सेंटर
कारपेंटर ग्रुप 'सी' नॉन-इंडस्ट्रियल, नॉन-मिनिस्टीरियल  - 01
कुक ग्रुप 'सी' नॉन इंडस्ट्रियल नॉन मिनिस्ट्रियल - 06
वॉशरमैन ग्रुप 'सी' नॉन इंडस्ट्रियल नॉन मिनिस्ट्रियल  - 01
टेलर ग्रुप 'सी' नॉन इंडस्ट्रियल नॉन मिनिस्ट्रियल  - 01
सिख रेजिमेंटल सेंटर
एलडीसी - 1
कुक  - 4
बूटमेकर - 1

भारतीय सेना ग्रुप सी वेतन:
रु 19,900- 63,200

भारतीय सेना ग्रुप सी पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
कारपेंटर ग्रुप 'सी' नॉन इंडस्ट्रियल नॉन मिनिस्ट्रियल - मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष योग्यता एवं लकड़ी के काम का ज्ञान.
कुक ग्रुप 'सी' नॉन इंडस्ट्रियल नॉन मिनिस्ट्रियल - मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष योग्यता (ii) भारतीय खाना पकाने का ज्ञान और ट्रेड में दक्षता.
वॉशरमैन ग्रुप 'सी' नॉन इंडस्ट्रियल नॉन मिनिस्ट्रियल  - मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष योग्यता 
(ii) कपड़ों को अच्छी तरह धोने का ज्ञान,
टेलर ग्रुप 'सी' नॉन इंडस्ट्रियल नॉन मिनिस्ट्रियल  - मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से मैट्रिक या समकक्ष। (ii) सैन्य / नागरिक कपड़े सिलाई का ज्ञान,
LDC- 12वीं पास  और अंग्रेजी टाइपिंग @35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी टाइपिंग @30 शब्द प्रति मिनट.
कुक - 10वीं उत्तीर्ण.
बूटमेकर - 10वीं उत्तीर्ण.

भारतीय सेना ग्रुप सी आयु सीमा:
यूआर - 18 से 25 वर्ष
ओबीसी -18-28 वर्ष
एससी - 18-30 वर्ष
एसटी - 18-30 वर्ष
पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें.

भारतीय सेना ग्रुप सी पदों के लिए चयन मानदंड:
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, पुलिस और मेडिकल वेरिफिकेशन आदि के आधार पर किया जाएगा.

Sikh Regimental Notification Download

Punjab Regimental Notification Download

भारतीय सेना ग्रुप सी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
आवेदकों को पंजाब रेजिमेंट के लिए "द कमांडेंट, पंजाब रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट पिन कोड - 829130 (झारखंड)" के पते पर और सिख रेजीमेंट के लिए "क्यूएम ऑफिस (सिव सेक), सिख रेजिमेंटल सेंटर, रामगढ़ कैंट पिन कोड - 829131 के पते पर रजिस्टर्ड डाक द्वारा  भेजा जाना चाहिए. 

Prashant Kumar is a content writer with 5+ years of experience in education and career domains. He has qualified UGC NET in History and was previously a faculty for IAS/PCS prep. He has earlier worked with Doordarshan & HT Media. At jagranjosh.com, Prashant creates real-time content for Govt Job Notifications and can be reached at prashant.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More
First Published: Dec 23, 2021, 10:59 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News