ISRO भर्ती 2021: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने ग्रेजुएट और डिप्लोमा (टेक्निशियन) अप्रेंटिस के 43 पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2021 है.
महत्वपूर्ण तिथि:
आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 01 जुलाई 2021
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 22 जुलाई 2021
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ग्रेजुएट और डिप्लोमा (टेक्निशियन) अप्रेंटिस रिक्ति विवरण:
| पदों का नाम | पदों की संख्या |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस | 13 पद |
| टेक्निशियन अप्रेंटिस | 10 पद |
| कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा | 20 पद |
ग्रेजुएट एवं डिप्लोमा (टेक्निशियन) अप्रेंटिस जॉब:
| पदों का नाम | योग्यता |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस | किसी भारतीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रथम श्रेणी (कम से कम 60% अंकों) के साथ इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण. |
| टेक्निशियन अप्रेंटिस | किसी भारतीय विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की जाने वाली प्रथम श्रेणी (कम से कम 60% अंकों) के साथ इंजीनियरिंग डिग्री उत्तीर्ण. |
| कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा | राज्य द्वारा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 60% अंकों के साथ कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा होना चाहिए. |
सैलरी डिटेल्स:
| पदों का नाम | सैलरी (स्टाईपेंड प्रति माह.) |
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस | 9000 रूपये प्रति माह. |
| टेक्निशियन अप्रेंटिस | 8000 रूपये प्रति माह. |
| कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा | 8000 रूपये प्रति माह. |
आवेदन कैसे करें:
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई 2021 है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation