JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, यहां देखें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे

Last Updated: May 7, 2026, 08:07 IST

JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट स्ट्रीम वाइज जारी कर दिया है। साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों के छात्र अब अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और जरूरी विवरण दर्ज करना होगा।

JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, यहां देखें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे
JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट jacresults.com पर घोषित, यहां देखें साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के नतीजे

Check Jharkhand 12th Arts Result Here

Check Jharkhand 12th Commerce Result Here

Check Jharkhand 12th Science Result Here

JAC 12th Result 2026 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 6 मई 2026 को जैक बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद अब छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स सभी स्ट्रीम का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है।

छात्र jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। रिजल्ट एक्सेस करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। परिणाम देखने के बाद छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट भी सुरक्षित रख सकते हैं।

जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स में छोटी कुमारी ने 478 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। अंकित कुमार 474 अंकों के साथ दूसरे और अंशु कुमारी 473 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही हैं। कॉमर्स स्ट्रीम में स्वेता प्रसाद ने 478 अंक लाकर टॉप किया है। कृष कुमार बर्नवाल 472 अंकों के साथ दूसरे और प्रियंशी खत्री 471 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं, साइंस स्ट्रीम में राशिदा नाज ने 489 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। एमडी फैजान आलम 483 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। आकांक्षा कुमारी और सना आफरीन ने 481-481 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।

JAC 12th Result 2026 Link-Active

JAC 12वीं रिजल्ट 2026 का लिंक 6 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट-.jacresults.com पर एक्टिव कर दिया गया है। छात्र अब झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम आसानी से देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। लिंक एक्टिव होने के बाद सभी स्ट्रीम (साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स) का रिजल्ट ऑनलाइन उपलब्ध करा दिया गया है।

JAC Board 12 Result 2026 Official Website List

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 छात्र ऑनलाइन देख सकते हैं। परिणाम केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर ही उपलब्ध होगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा। किसी भी फर्जी वेबसाइट से बचें और केवल आधिकारिक पोर्टल का ही उपयोग करें। आधिकारिक वेबसाइटों के लिंक नीचे दिए गए हैं।

  1. jacresults.com

  2. jac.jharkhand.gov.in

  3. results.digilocker.gov.in

JAC Board 12th Result 2026 - हाइलाइट्स

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। निर्धारित अंक से कम स्कोर करने वाले छात्रों को असफल माना जाएगा। छात्र नीचे दी गई तालिका में Jharkhand Board 12th Result 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी और हाइलाइट्स देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

बोर्ड का नाम

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)

परीक्षा

JAC 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026

स्ट्रीम

आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स

रिजल्ट मोड

ऑनलाइन

रिजल्ट डेट

6 मई 2026 (जारी)

आधिकारिक वेबसाइट

jac.jharkhand.gov.in

रिजल्ट वेबसाइट

jacresults.com

Jharkhand Board 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपनी स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले jac.jharkhand.gov.in या jacresults.com वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर Result सेक्शन में “Results of Class XII Annual Examination - 2026 ” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें।

  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।

  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।

  • भविष्य के लिए मार्कशीट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

JAC 12वीं का रिजल्ट 2026: DigiLocker के ज़रिए कैसे देखें जैक बोर्ड 12वीं रिजल्ट?

छात्र JAC कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2026 DigiLocker के जरिए भी देख सकते हैं।

  • सबसे पहले आप DigiLocker ऐप खोलें या वेबसाइट पर जाएं।

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या लॉगिन डिटेल्स से साइन इन करें।

  • फिर “Education” सेक्शन में जाकर JAC (झारखंड एकेडमिक काउंसिल) बोर्ड चुनें।

  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।

  • सबमिट करने के बाद आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, जिसे आप देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: May 6, 2026, 14:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News