JEE Main 2026 Answer Key: NTA द्वारा सेशन 2 आंसर की और रिस्पॉन्स शीट 11 अप्रैल को होगी जारी, यहां से देखें ऑफिशियल ट्वीट

Last Updated: Apr 9, 2026, 13:40 IST

JEE Main 2026 के दूसरे सेशन की आंसर-की जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। NTA ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी करेगा, जहां से छात्र तुरंत जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल ट्वीट के लिए छात्र नीचे देखें।

JEE Main 2026 Answer Key Live Updates
JEE Main 2026 Answer Key Live Updates

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 सेशन 2 के एग्जाम खत्म होने के साथ ही महत्वपूर्ण डेट्स का ऐलान कर दिया गया है। देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में ए़डमिशन लेने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह इंपोर्टेंट नोटिस है। इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम का दूसरा सेशन यानी अप्रैल सेशन के एग्जाम 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक आयोजित किए गए थे। एग्जाम में शामिल हुए छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपनी आंसर-की को देखकर डाउनलोड कर सकते हैं। 

NTA ऑफिशियल वेबसाइट के लॉगिन पोर्टल पर छात्रों की आंसर-की भी जारी करेगा। नई अपडेट्स और NTA के ऑफिशियल ट्वीट के अनुसार आंसर-की कल तक जारी की जा सकती है। 

जेईई मेन 2026 सेशन 2 की आंसर-की, क्वश्न पेपर और रिजल्ट डेट 

ऑफिशियल ट्वीट के अनुसार JEE Main 2026 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स की जानकारी दी गई है। छात्र ट्वीट की जानकारी को यहां देखें। 

1. 9 अप्रैल, 2026: सभी शिफ्टों के क्वश्न पेपर जारी किए जाएंगे। 

2. 11 अप्रैल, 2026 (एक्सपेक्टेड): फाइनल आंसर-की और चैलेंज ओपन उपलब्ध होंगे।

3. 20 अप्रैल, 2026 (एक्सपेक्टेड): पेपर 1 के रिजल्ट की घोषणा। 

4. ऑफिशियल वेबसाइट: jeemain.nta.nic.in पर करें डाउनलोड। 

जेईई मेन 2026 सेशन 2 से जुड़ा NTA द्वारा जारी ट्वीट - यहां क्लिक करें 

JEE Main 2026 सेशन 2: महत्वपूर्ण डेट्स 

NTA द्वारा जारी की गई इंपोर्टेंट डेट्स और जानकारी जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

क्वेश्चन पेपर (सभी शिफ्ट) जारी होने की डेट 

09 अप्रैल 2026

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने की डेट 

11 अप्रैल 2026

रिस्पॉन्स शीट जारी होना

11 अप्रैल 2026

आंसर-की पर ऑबजेक्शन फिल करने की विंडो

11 अप्रैल से (एक्सपेक्टेड)

JEE Main सेशन 2 रिजल्ट की घोषणा

20 अप्रैल 2026 (एक्सपेक्टेड)

JEE Advanced 2026 एग्जाम डेट 

17 मई 2026

आंसर-की और रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?

छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने स्कोर को देख सकते हैं। साथ ही, आंसर-की और रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

2. होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 2 Answer Key/Result" के लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि/पासवर्ड फिल करें।

4. डिटेल्स जमा करने के बाद आंसर-की या रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. भविष्य की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इसे डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।

यहां भी पढ़े: NIOS Board Exam 2026: 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड जारी, 10 अप्रैल से शुरू होंगे एग्जाम

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 9, 2026, 13:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News