Jharkhand Polytechnic Admit Card 2026 Link: झारझंड PECE एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF

Last Updated: Jul 10, 2026, 08:21 IST

Jharkhand Polytechnic Admit Card 2026 OUT: झारखंड PECE एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइटों jceceb.jharkhand.gov.in और polycet.jceceb.org.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (PECE) का आयोजन 12 जुलाई 2026 को किया जाएगा।

झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026
झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026

Jharkhand PECE Admit Card 2026 OUT: झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) ने PECE 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in और polycet.jceceb.org.in पर जारी कर दिया है। पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (PECE) में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 12 जुलाई (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों के पास प्रिंटेड एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है।

झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026-हाइलाइट्स

अभ्यर्थी नीचे दी तालिका में झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं। 

परीक्षा का नाम

पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा (PECE) 2026

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्थान का नाम

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB)

परीक्षा तिथि

12 जुलाई 2026

परीक्षा का समय

सुबह 10 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक

परीक्षा का माध्यम

ऑफलाइन (OMR आधारित)

एडमिट कार्ड डाउनलोड मोड

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

polycet.jceceb.org.in

लॉगिन के लिए आवश्यक विवरण

आवेदन संख्या/ईमेल आईडी और पासवर्ड

परीक्षा के दिन जरूरी दस्तावेज

एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी प्रूफ

झारखंड पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक

झारखंड PECE 2026 (पॉलिटेक्निक) का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट polycet.jceceb.org.in पर उपलब्ध है। पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल में जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। सही जानकारी दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर PDF फॉर्मेट में दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर आप प्रिंट कर सकते हैं। 

JCECEB Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

Jharkhand PECE Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

झारखंड PECE 2026 परीक्षा कब और कहां होगी?

झारखंड PECE 2026 परीक्षा 12 जुलाई 2026 (रविवार) को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगी। परीक्षा राज्य के तय किए गए रीजनल टेस्ट सेंटरों पर होगी। उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, पता और परीक्षा की शिफ्ट की जानकारी दी गई है।

JCECEB एडमिट कार्ड 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

अभ्यर्थी नीचे दिए स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले JCECEB की आधिकारिक वेबसाइट polycet.jceceb.org.in पर जाएं।

  • होम पेज पर Candidate Login या Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

  • अपना Application Number/Email ID और Password दर्ज करके लॉगिन करें।

  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाले PECE 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। इसमें दर्ज सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लें।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण

PECE 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करनी चाहिए। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्म तिथि, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, रिपोर्टिंग समय तथा परीक्षा से जुड़े जरूरी दिशा-निर्देश दर्ज होंगे। यदि एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती दिखाई दे, तो तुरंत JCECEB से संपर्क करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 9, 2026, 10:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News