JSSC JITOCE 2023 Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE) 2023 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.jssc.nic.in. के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ये भर्तियां 904 नियमित और 26 बैकलॉग पदों पर की जाएंगीI
पदों की विस्तृत जानकारी, पात्रता, महत्वपूर्ण तिथियों और आवेदन प्रक्रिया जानने के लिए डिटेल्स यहां पढ़ें I
JSSC JITOCE 2023 Recruitment महत्वपूर्ण जानकारी :
आर्गेनाइजेशन का नाम | झारखंड लोक सेवा आयोग (JSSC) |
रिक्ति का नाम | झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा (JITOCE) |
पदों की संख्या | 904 नियमित और 26 बैकलॉग |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि | 10 जुलाई 2023 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 9 अगस्त 2023 |
आवेदन शुल्क | यूआर (अनारक्षित), ईडब्ल्यूएस, ईबीसी-I, बीसी-II - 100 रुपये (भारतीय रुपये) एससी, एसटी- 50 रुपये (भारतीय रुपये) |
अधिकारिक वेबसाइट | www.jssc.nic.in |
JSSC JITOCE 2023 Recruitment योग्यता :
सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है विस्तृत शैक्षिक योग्यता जानने के लिए ऑफिसियल अधिसूचना देखें I
JSSC JITOCE 2023 Recruitment अधिसूचना लिंक
JSSC JITOCE 2023 Recruitment आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा
- आवेदन पत्र भरें
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- फॉर्म जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट कर लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation