किसान पिता की बेटी पहले IPS और फिर बनीं IAS, UPSC में 6 रैंक लाकर रचा इतिहास

Last Updated: Feb 24, 2026, 15:00 IST

कहते हैं कि अगर किसी चीज को शिद्दत से चाहों और उसके लिए कड़ी मेहनत करों, तो मंजिल को आपको पक्का मिल जाएगी। कोमल पुनिया उत्तराखंड की रहने वाली है, जिन्होंने UPSC का एग्जाम क्रैक कीर्तिमान रच दिया है। पहले IPS और फिर IAS बन जीत का परचम लहराया है। उनकी रैंक 6 आई है। वह एक किसान की बेटी है।  

Komal Punia IAS Story
Komal Punia IAS Story

Komal Punia  IAS Story: कोमल पुनिया उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नथोड़ी गांव की रहने वाली है। कोमल बचपन से ही पढ़ने में होशियार रही है। 2016 में उन्होंने सीबीएसई की परीक्षा में टॉप किया था। जब कोमल ने दूसरी बार UPSC की परीक्षा दी, तो वह सफल हो गई और IPS बन गई। पर बचपन में देखा IAS बनने का सपना भी तो पूरा करना था। 

कोमल का परिवार किसान से रखता है ताल्लुक 

साल 2024 में कोमल ने सिविल सेवा की परीक्षा दी और वह सफल हो गई। UPSC में उनकी रैंक 6 आई और वह IAS बन गई। कोमल का परिवार किसान से ताल्लुक रखता है। उन्होंने 6 से 12वीं तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय से पूरी की। 12वीं के बाद कोमल बीटेक के लिए प्रवेश परीक्षा दी। 

कोमल पहली बार UPSC एग्जाम में हुई फेल 

कोमल इस परीक्षा में सफल हो गई और उनका चयन आईआईटी रूड़की में हो गया। रुड़की से बीटेक की डिग्री लेने के बाद वह सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुट गई। जब पहली बार कोमल ने UPSC का एग्जाम दिया। वह सफल नहीं हो पाई। पर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। अपनी गलतियों से सीखती रहीं। 

कोमल 6 रैंक के साथ बन गई IAS 

कोमल ने जब दूसरी बार UPSC की परीक्षा दी, तो वह सफल हो गई। 47वीं रैंक के साथ वह IPS बन गई। पर उन्हें IAS बनना था। फिर से उन्होंने कड़ी मेहनत की और 6 रैंक के साथ IAS बन गई। पूरा का पूरा इतिहास बदलकर रख दिया। परिवार को आज बेटी के IAS बनने पर काफी गर्व है। 

कोमल के बड़े भाई हैं प्रोफेसर 

कोमल के अगर परिवार की बात करें, तो उनके बड़े भाई विश्वेंद्र सिंह आईआईटी रुड़की में प्रोफेसर है। एक बड़ी बहन भी है, जिनका नाम रितिका पूनिया है। वह फिरोजाबाद में एक इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं।

ये भी पढ़ें: Bihar Police Constable (Operator) Recruitment 2026: बिहार पुलिस कॉन्सटेबल ऑपरेटर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Feb 24, 2026, 12:33 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News