KVS Interview Schedule 2023: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। प्रधानाचार्य और PRT प्राथमिक शिक्षक (संगीत) (Principal & PRT Primary Teacher (Music) के पदों के लिए साक्षात्कार सूची जारी की गई है। उम्मीदवार जिसे आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं। प्रधानाचार्य और प्राथमिक शिक्षक के पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 8 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी और अब साक्षात्कार 1 मई से 27 जून, 2023 तक आयोजित किए जाएंगे।
केवीएस द्वारा आधिकारिक सूचना के अनुसार" केन्द्रीय विद्यालय संगठन 1 मई 2023 से 27 जून 2023 तक केवीएस में सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले प्रिंसिपल और पीआरटी (म्यूजिक) के पद के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगा। उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट में उनके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया गया है।
जबकि, पीआरटी म्यूजिक के पद के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा 9 फरवरी, 2023 को आयोजित की गई थी और साक्षात्कार 1 मई से 4 मई, 2023 तक आयोजित किए जाएंगे।
KVS Interview Schedule: कैसे डाउनलोड करें?
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं
चरण 2: होमपेज पर, प्रिंसिपल और पीआरटी म्यूजिक पोस्ट दोनों के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, अपना नाम और रोल नंबर चेक करें।
चरण 4: डाउनलोड करें और आगे उपयोग के लिए सूचियों का एक प्रिंटआउट लें।
KVS Interview Schedule 2023 Download PDF Link यहां देखें
उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से केवीएस इंटरव्यू शेड्यूल डाउनलोड कर सकते है.
KVS Primary Teacher Music Interviews Schedule Pdf डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें |
KVS Principal Schedule Pdf डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें |
अधिक जानकारी के लिए सभी उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation