KVS NVS Vacancy 2025: केंद्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों में निकली बंपर भर्तियां, Teaching और Non-Teaching के 14,967 पदों के लिए करें आवेदन

Last Updated: Nov 14, 2025, 11:34 IST

KVS NVS Bharti 2025 Notificaton PDF: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के तहत विभिन्न टीचिंग और नॉन-टीचिंग के 14,967 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है। केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक 14 नवंबर 2025 को www.cbse.gov.in, www.kvsangathan.nic.in और www.navodaya.gov.in पर एक्टिव होगा। विस्तृत भर्ती नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा।

KVS NVS Bharti 2025 Notificaton PDF
KVS NVS Bharti 2025 Notificaton PDF

KVS NVS Vacancy 2025: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 नवंबर 2025 को KVS और NVS Notification 2025 जारी कर दी है। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, जो उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में शिक्षण और गैर-शिक्षण के 14,967 पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे 14 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट — www.cbse.gov.in, www.kvsangathan.nic.in, या www.navodaya.gov.in— पर जाकर अपना ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। विस्तृत KVS और NVS Notification 2025 PDF नीचे लेख में उपलब्ध है जिसे डाउनलोड करने के बाद आप भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

KVS NVS Notification 2025 PDF 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने KVS भर्ती 2025 के तहत शिक्षण और गैर-शिक्षण पदों पर कुल 14,967 रिक्तियां जारी की हैं। KVS और NVS के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक 14 नवंबर 2025 से सक्रिय होगा। आधिकारिक NVS और KVS नोटिफिकेशन PDF आप नीचे देख सकते हैं।

यहां क्लिक करें:- KVS NVS Notification PDF 

KVS NVS Recruitment 2025- केवीएस एनवीएस भर्ती 2025 हाइलाइट्स

KVS भर्ती 2025 उन उम्मीदवारों के लिए एक उत्कृष्ट अवसर है जो केंद्र सरकार में शिक्षक, प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य या अन्य गैर-शिक्षण पदों पर करियर बनाना चाहते हैं। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। इच्छुक उम्मीदवार KVS और NVS वैकेंसी से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

भर्ती निकाय का नाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

संगठन का नाम

केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS)

पद का नाम

टीचिंग एवं नॉन टीचिंग पद

पदों की संख्या

14,967

विज्ञापन संख्या

01/2025

आवेदन का माध्यम

ऑनलाइन

आवेदन तिथियां

14 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक

परीक्षा स्तर

राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

परीक्षा का माध्यम

ऑनलाइन (CBT)

आधिकारिक वेबसाइट

www.cbse.gov.in, www.kvsangathan.nic.in, www.navodaya.gov.in

KVS NVS Recruitment 2025 Vacancy Details: कितने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती में शिक्षण और गैर-शिक्षण के 14,967 पदों की घोषणा की गई है। आप पद वार रिक्ति विवरण नीचे दी तालिका में देखें।

पद का नाम (Hindi)KVS रिक्तियांNVS रिक्तियांकुल (Total)
सहायक आयुक्त 8 9 17
प्रधानाचार्य 134 93 227
उप प्रधानाचार्य 58 – 58
स्नातकोत्तर शिक्षक (PGTs) 1,465 1,513 2,978
PGTs (आधुनिक भारतीय भाषा) – 18 18
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGTs) 2,794 2,978 5,772
TGTs (तीसरी भाषा) – 443 443
पुस्तकालयाध्यक्ष 147 – 147
प्राथमिक शिक्षक (PRTs) 3,365 – 3,365
गैर-शिक्षण पद 1,155 787 1,942
कुल 9,126 5,841 14,967

NVS KVS  Eligibility Criteria 2025: कौन कर सकता है आवेदन?

केंद्रीय और नवोदय विद्यालय में प्राइमरी टीचर बनने के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों के साथ 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही, 2 साल का डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन, या 4 साल का बीएड कोर्स, या 2 साल का स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा, CTET पेपर-1 पास होना अनिवार्य है। उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

नोट: आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता से संबंधित सभी विवरण विस्तृत अधिसूचना में शामिल हैं। केवीएस और एनवीएस नोटिफिकेशन 2025 की PDF लिंक ऊपर इस लेख में उपलब्ध है।

Download the KVS PRT TGT PGT Syllabus 2025

Check the KVS PRT TGT PGT Exam Pattern

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 14, 2025, 11:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News