आईबीपीएस हर साल सीडब्ल्यूई क्लर्क परीक्षा आयोजित करता है। यह परीक्षा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के साथ कैरियर शुरू करने का सुनहरा मौका प्रदान करती है। वर्ष 2017 के लिए आईबीपीएस क्लर्क की अधिसूचना आ चुकी है। आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2017, 2 दिसम्बर से शुरू हो रही है।
आईबीपीएस क्लर्क 2017: प्रीलिम्स परीक्षा के लिए परीक्षा पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा की अवधि |
अंग्रेजी भाषा | 30 | 30 | 1 घंटा |
संख्यात्मक क्षमता | 35 | 35 | |
| 35 | 35 | |
Total | 100 | 100 |
आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2017: नया पैटर्न
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा की अवधि |
सामान्य / वित्तीय जागरूकता | 50 | 50 | 35 मिनट |
सामान्य अंग्रेजी | 40 | 40 | 35 मिनट |
तार्किक क्षमता और कंप्यूटर योग्यता | 50 | 60 | 45 मिनट |
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड | 50 | 50 | 45 मिनट |
कुल | 190 | 200 | 160 मिनट |
हालांकि आईबीपीएस क्लर्क की प्रीलिम्स परीक्षा पद्धति में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। मुख्य परीक्षा के पैटर्न में कुछ प्रमुख परिवर्तन किये गए है। पिछले साल के विपरीत, इस बार मुख्य परीक्षा में पांच सेक्शन के बजाय चार सेक्शन होंगे।
- मुख्य परीक्षा में प्रश्न की कुल संख्या 200 से 200 घटा कर 190 कर दी गयी है।
- परीक्षा के लिए आवंटित कुल समय को भी बदल दिया गया है और इसे 135 मिनट से 160 मिनट तक बढ़ा दिया गया है। उम्मीद की जाती है कि परीक्षार्थियों को ज्यादा समय मिलने के कारण परीक्षा का कठिनाई स्तर बढ़ेगा।
- कंप्यूटर ज्ञान और तर्क की क्षमता: अब कंप्यूटर योग्यता का कोई अलग खंड नहीं होगा। कंप्यूटर ज्ञान रीजनिंग सेक्शन का ही एक हिस्सा होगा।
- 'सामान्य जागरूकता (बैंकिंग के लिए विशेष संदर्भ के साथ)' सेक्शन का नाम बदलकर ‘सामान्य / वित्तीय जागरूकता’ कर दिया गया है । इस खंड में 50 अंको के 50 प्रश्न होंगे। इन प्रश्नों को हल करने के लिए, उम्मीदवारों को 35 मिनट का समय मिलेगा। पिछले वर्ष तक इस सेक्शन के लिए 25 मिनट का समय आवंटित था। अब यह खंड आपके समग्र स्कोर को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
- क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड खंड उम्मीदवारों की समस्या सुलझाने के कौशल का परीक्षण करता है। अब आपको क्वांटिटेटिव एपटीड्यूड को हल करने के लिए 15 मिनट का अधिक मिलेगा। इस खंड के लिए आवंटित कुल समय 45 मिनट है। इससे पहले, क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड के लिए आवंटित समय 30 मिनट था। हालांकि प्रश्न की संख्या को भी 40 से बढ़ाकर 50 कर दिया गया है।
आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा पैटर्न 2017: एक नज़र में
आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा 2017 की संरचना नीचे तालिका में दी गई है। उम्मीदवार सेक्शन की संख्या, परीक्षा की विधि, नकारात्मक अंक आदि का विचार प्राप्त कर सकते हैं।
विशेषताएं | विवरण |
परीक्षा का मोड | ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षण |
सेक्शन | प्रीमिम्स परीक्षा में तीन मैन्स परीक्षा में चार |
प्रश्नों का प्रकार | बहुविकल्पीय प्रश्न |
नकारात्मक अंक | एक चौथाई या 0.25 अंक |
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परिवर्तनों को सकारात्मक रूप से ले और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।
शुभकामनाएं!
बैंक परीक्षाओं की तैयारी करते समय आपको ' द हिंदू' अखबार क्यों पढ़ना चाहिए?
SBI में टैलेंट रिटेंशन योजना: सही दिशा में एक कदम
ये 10 गुण जो दिला सकते हैं आपको बैंक में नौकरी
बैंक परीक्षा के लिये कैलकुलेशन स्पीड बढ़ाने के 7 प्रभावी तरीके
Comments
All Comments (0)
Join the conversation