MHSRB तेलंगाना भर्ती 2022: चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा भर्ती बोर्ड (MHSRB) ने सिविल असिस्टेंट सर्जन (DPHFW), ट्यूटर्स (डीएमई); सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल / जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (TVVP) और सिविल असिस्टेंट सर्जन (IPM) के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. बोर्ड द्वारा कुल 1326 रिक्तियों की घोषणा की गई है. उम्मीदवार 15 जुलाई 2022 से 14 अगस्त 2022 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
MHSRB सिविल असिस्टेंट भर्ती 2022 में रुचि रखने वालों के पास एमबीबीएस डिग्री होनी चाहिए.
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि - 15 जुलाई 2022
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 14 अगस्त 2022
MHSRB तेलंगाना भर्ती 2022 रिक्ति विवरण:
सिविल असिस्टेंट सर्जन (जन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशालय में) - 751
ट्यूटर (चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में) - 357
सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल / जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर (तेलंगाना वैद्य विधान परिषद में) - 211
सिविल असिस्टेंट सर्जन (निवारक चिकित्सा संस्थान में) -7
MHSRB तेलंगाना भर्ती 20222 वेतन:
सिविल असिस्टेंट सर्जन - रु. 58,850- 1,37,050
ट्यूटर - रु. 57,700- 1,82,400 (यूजीसी स्केल-2016)
सिविल असिस्टेंट सर्जन-जनरल/जनरल ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर- रु. 58,850- 1,37,050
सिविल असिस्टेंट सर्जन - रु. 58,850- 1,37,050
MHSRB तेलंगाना भर्ती 2022 पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
एमबीबीएस या समकक्ष योग्यता.
तेलंगाना राज्य चिकित्सा परिषद के साथ पंजीकृत होना चाहिए
MHSRB तेलंगाना भर्ती 2022 आयु सीमा:
18 से 44 वर्ष
MHSRB तेलंगाना भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?
1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यानी-https://mhsrb.telangana.gov.in पर जाएं.
2. आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
3. सभी आवश्यक प्रमाण पत्र अपलोड करें (चयन सूची को अंतिम रूप देने से पहले जांच के समय सत्यापन के लिए मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा)
4.अपना फॉर्म जमा करें.
आवेदन शुल्क:
200/- रु.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation