This is an archived article last updated on Jun 15, 2022. The information may be outdated.

अग्निपथ भर्ती योजना': आकर्षक वेतन के साथ मिलेंगे भत्ते भी- जानें खास बातें

Last Updated: Jun 15, 2022, 11:57 IST

 सरकार ने सेना में होने वाले भर्ती प्रक्रियाओं में बदलाव करते हुए 'अग्निपथ भर्ती योजना' का घोषणा किया है. जाने  खास बातें

अगिनपथ भर्ती योजना
अगिनपथ भर्ती योजना

Agneepath Scheme Details:  सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं के लिए खुश खबरी है. सरकार ने सेना में होने वाले भर्ती प्रक्रियाओं में बदलाव करते हुए 'अग्निपथ भर्ती योजना' का घोषणा किया है. चार सालों के लिए भर्ती किये जाने वाले इस योजना में युवाओं को आकर्षक वेतन और भत्ते मिलेंगे साथ ही नौकरी के बाद युवाओं को सेवा निधि पॅकेज भी मिलेंगे. भर्ती  किये जाने वाले युवाओं को अग्निवीर कहा जायेगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की उपस्थिति में तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने इस योजना के बारे में विस्तार से बताया. 

'अग्निपथ भर्ती योजना' की सबसे बड़ी खासियत है कि 10वीं या 12वीं पास होते ही युवाओं को इसके माध्यम से एक अच्छा करियर के साथ हीं देश सेवा का भी मौका मिलेगा. आइये जानते हैं 'अग्निपथ भर्ती योजना'  की प्रमुख बातें-

  •  इस योजना के अंतर्गत नियुक्त किये जाने वाले अग्निवीरों को पहले साल 4.76 लाख का सालाना पैकेज मिलेगा जो चौथी साल में यह सैलरी बढ़कर 6.92 लाख तक पहुंच जाएगा.
  • नौकरी पूरी होने के बाद में युवाओं को 11.7 लाख रुपये सेवा निधि के रूप में प्राप्त होंगे. 
  • बतौर अग्निवीर कार्य  करते हुए 4 साल पूरा करने  वाले युवाओं को  'अग्निपथ स्किल सर्टिफिकेट' जारी किया जाएगा तथा अन्य संस्थानों में  कार्य करने के लिए प्राथमिकता भी मिलेगी. अर्थात किसी  अन्य संस्थान में  नौकरी  प्राप्त करने के लिए इसका लाभ उठा सकेंगे. 
  •  अग्निवीरों की नियुक्ति के  लिए 17.5  साल से 21 साल के युवाओं को मौका मिलेगा.
  • देश सेवा के दौरान शहीद  होने  अग्निवीरों  को सेवा निधि समेत 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि मिलेगी. दिव्यांग होने की स्थिति में 48 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की जाएगी.
Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 15, 2022, 11:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News