MP Board 2nd Exam 2026: एमपी बोर्ड 2nd एग्जाम की रजिस्ट्रेशन विंडो 26 अप्रैल तक खुली, जानें कैसे करें Apply
MPBSE 10वीं और 12वीं के एग्जाम 2026 की रजिस्ट्रेशन डेट को बढ़ाकर आगे बढ़ा दिया गया है। छात्र रिवाइज्ड कार्यक्रम, एलिजिबिलिटी क्रैटेरिया, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया और रजिस्ट्रेशन की नई डेट्स जानने के लिए यहां देखें।
MP Board 2nd Exam 2026 Registration Window Date Reschedule: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं 2nd एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो की डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, जो छात्र एग्जाम में पास नहीं हो पाए थे, या अपने पहले के एग्जाम के मार्क्स में सुधार करना चाहते हैं, तो वे 26 अप्रैल, 2026 तक MP ऑनलाइन पोर्टल mpbse.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन जमा कर सकते हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा 10वीं और 12वीं के द्वितीय एग्जाम के रजिस्ट्रेशन विंडो की डेट बढ़ाकर 26 अप्रैल 2026 कर दी गई है। इससे जुड़ी अपडेट को लेकर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "राज्य सरकार छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और हर अवसर तक उनकी आसान पहुंच के लिए प्रतिबद्ध है।"
विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय...
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) April 23, 2026
माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी द्वितीय अवसर परीक्षा हेतु आवेदन की अंतिम तिथि अब 26 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गई है। अनुत्तीर्ण/परिणाम सुधार के इच्छुक परीक्षार्थी MPOnline पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर…
MP Board Exam 2026: अब 26 अप्रैल तक करें रजिस्ट्रेशन
MP बोर्ड 2nd एग्जाम की पहले रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 22 अप्रैल थी, लेकिन छात्रों की मांग और सुविधा को देखते हुए बोर्ड ने इसे बढ़ाकर अब 26 अप्रैल 2026 कर दी है। यह उन छात्रों के लिए सुनहरा मौका है, जो मुख्य एग्जाम के रिजल्ट से खुश नहीं थे या फेल हो गए थे।
MP Board 2nd Exam 2026: 2nd एग्जाम की पूरी डिटेल्स
| इवेंट | महत्वपूर्ण डेट्स और जानकारी |
| रिवाइज्ड लास्ट डेट | 26 अप्रैल 2026 |
| एग्जाम शुरू होने की डेट | 7 मई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | |
| रजिस्ट्रेशन का माध्यम | ऑनलाइन (MP Online Kiosk या पोर्टल) |
MP 2nd Exam Eligibility: यह एग्जाम कौन दे सकता है?
MP बोर्ड ने नई शिक्षा नीति के तहत 'सप्लीमेंट्री' व्यवस्था को बदलकर 'द्वितीय परीक्षा' का नाम दिया है। इसके तहत निम्नलिखित छात्र रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- फेल छात्र: वे छात्र जो एक या दो सब्जेक्ट में फेल हुए हैं।
- नंबर सुधारने वाले छात्र: वे छात्र जो पास तो हो गए हैं, लेकिन किसी सब्जेक्ट में अपने मार्क्स को बढ़ाना चाहते हैं।
- अनुपस्थित छात्र: वे छात्र जो मुख्य एग्जाम में शामिल नहीं हो पाए थे।
MP 2nd Exam Date: 2nd एग्जाम डेट्स
द्वितीय एग्जाम का आयोजन मई महीने में किया जाएगा। एग्जाम का समय सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा।
कक्षा 10 की एग्जाम: 7 मई से 19 मई, 2026 तक
कक्षा 12 की एग्जाम: 7 मई से 25 मई, 2026
Application Fee Structure: एप्लीकेशन फीस
छात्रों को विषयों की संख्या के आधार पर शुल्क जमा करना होगा:
- 1 सब्जेक्ट के लिए: ₹500
- 2 सब्जेक्ट के लिए: ₹1,000
- 3 से 4 सब्जेक्ट के लिए: ₹1,500
- 4 से अधिक सब्जेक्ट के लिए: ₹2,000
MP 2nd Exam के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
-
MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर 'Counter Based Forms' के लिंक पर क्लिक करें।
-
वहां 'Examination II (Supplementary/Improvement) 2026' का ऑप्शन चुनें।
-
अपनी कक्षा (10th/12th) चुनें और रोल नंबर फिल करें।
-
उन सब्जेक्ट को चुनें जिनकी एग्जाम आप देना चाहते हैं।
-
ऑनलाइन फीस का भुगतान करें और रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित किए गए। कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 73.42 रहा। कक्षा 12वीं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया, लड़कियों का पास प्रतिशत 79.41 रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 72.39 रहा।
यहां भी पढ़े: AIIMS NEET Exam 2026: NEET टॉपर्स ने की नकल, MBBS छात्रों ने टॉयलेट में छिपाया मोबाइल, AI टूल से सॉल्व किया Paper
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.