MPESB Subedar Exam Date 2026: एमपी पुलिस SI सूबेदार फेज 2 एग्जाम डेट, फीस और पूरी डिटेल देखें
MPESB Subedar Exam Date 2026: एमपीईएसबी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से SI सूबेदार राज्य स्तरीय परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल, 2026 को किया जाएगा। फीस सहित अन्य डिटेल उम्मीदवार आगे लेख में दे सकते हैं।
MPESB Subedar Exam Date 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने एमपी पुलिस सब - इंस्पेक्टर, सूबेदार दूसरे चरण की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। जो उम्मीदवार पहले चरण की परीक्षा में सफल रहे थे, वे ही दूसरे चरण की परीक्षा के लिए योग्य माने जाएंगे। नोटिस के अनुसार, एमपी पुलिस सब इंस्पेक्टर, सूबेदार भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 8 अप्रैल निर्धारित की गई है। योग्य उम्मीदवार ध्यान दें, बिना एग्जाम फीस के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। एग्जाम एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाने की सलाह दी जाती है।
MPESB Subedar Exam Date 2026: हाइलाइट्स
एमपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर, सूबेदार भर्ती के दूसरे चरण की परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले उम्मीदवारों को एग्जाम फॉर्म आवेदन शुल्क के साथ भरना आवश्यक है। एग्जाम से जुड़ी अन्य डिटेल नीचे टेबल में देखें।
| संगठन का ना | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (एमपीईएसबी) |
| पोस्ट का नाम | सूबेदार एवं सब-इंस्पेक्टर (एसआई) |
| कुल रिक्तियां | 500 पोस्ट |
| प्रथम चरण की परीक्षा कब हुई थी | 16 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक |
| प्रथम चरण के परिणाम की तिथि | 12 मार्च, 2026 |
| चरण II शुल्क जमा करना | 25 मार्च से 8 अप्रैल 2026 तक |
| एमपीईएसबी सूबेदार परीक्षा तिथि 2026 | 26 अप्रैल, 2026 |
MPESB Subedar Exam Date 2026: एग्जाम का आयोजन कब किया जाएगा?
MPESB की ओर से सब इंस्पेक्टर दूसरे चरण की मुख्य लिखित परीक्षा 26 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि बोर्ड ने दूसरे चरण के लिए आवेदन शुल्क भुगतान की एक अनिवार्य समयावधि निर्धारित की है। सभी उम्मीदवारों को 25 मार्च, 2026 से 8 अप्रैल, 2026 के बीच एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शुल्क का भुगतान करना होगा। अंतिम तिथि के बाद किसी भी उम्मीदवार के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.