MPPSC Prelims Question Paper 2025: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने आज राज्य सेवा परीक्षा 2024 आयोजित की है। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक पेपर 1 (सामान्य अध्ययन) के लिए आयोजित की गई। दूसरी शिफ्ट 02:15 बजे से शुरू होकर दोपहर 04:25 बजे तक सामान्य योग्यता परीक्षण (General Aptitude Test) के लिए होगी। इस (Rajya Sewa Pariksha) परीक्षा में उपस्थित होने के वाले उम्मीदवार दोनों शिफ्ट के एमपीपीएससी एसएसई पेपर 1 और पेपर 2 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। ये प्रश्न पत्र उम्मीदवारों को उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन करने और भविष्य की परीक्षाओं के लिए प्रभावी ढंग से तैयार करने में मदद करेंगे।
MPPSC SSE Question Paper 2025 PDF
मध्य प्रदेश पीएससी प्रारंभिक परीक्षा ऑफ़लाइन आयोजित की गई, जिसमें दो पेपर (जीएस (पेपर I) और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट पेपर II) शामिल थे। परीक्षा देने के बाद, उम्मीदवारों को प्रश्नपत्र अपने साथ ले जाने की अनुमति है। नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप MPPSC प्रारंभिक प्रश्न पत्र 2025 का PDF डाउनलोड कर सकते हैं। यह PDF अगले साल की सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है।
MPPSC SSE Question Paper 2025 PDF (पेपर 1) (SET A) | |
MPPSC SSE Question Paper 2025 PDF (पेपर 2) | यहां क्लिक करें |
MPPSC PCS Question Paper 2025: एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न पत्र हाइलाइट
एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2025 का कार्यक्रम 16 फरवरी 2025 को रखा गया है। सामान्य अध्ययन का पेपर 1 सफलतापूर्वक आयोजित किया जा चुका है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) को राज्य सेवा परीक्षा के तहत 158 पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन करने की पूरी भर्ती प्रक्रिया की जिम्मेदारी दी गई है। अगले साल की परीक्षा की तैयारी कर रहे हजारों उम्मीदवार एमपीपीएससी के प्रश्न पत्रों को जरूर डाउनलोड करना चाहिए । आप नीचे दिए गए तालिका से जीएस (पेपर I) और जनरल एप्टीट्यूड टेस्ट पेपर II के लिए एमपीपीएससी प्रीलिम्स प्रश्न पत्र 2025 से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संगठन का नाम | मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) |
परीक्षा का नाम | राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) |
पदों की संख्या | 158 |
परीक्षा की तिथि | 16 फरवरी 2025 |
आधिकारिक वेबसाइट | mppsc.mp.gov.in |
एमपीपीएससी परीक्षा पैटर्न 2025
एमपीपीएससी 2025 प्रारंभिक परीक्षा राज्य भर में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफ़लाइन मोड में आयोजित की जाती है। निम्नलिखित विषयों में 400 अंकों के लिए 200 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। प्रत्येक पेपर में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक की नकारात्मक अंकन (नेगेटिव मार्किंग) होगी।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | अवधि |
सामान्य अध्ययन ( GS) | 100 | 200 | 2 घंटे |
सामान्य योग्यता परीक्षण (General Aptitude Test) | 100 | 200 | 2 घंटे |
MPPSC Question Paper 2025 डाउनलोड कैसे करें?
MPPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 16 फरवरी 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा के प्रश्न पत्र डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होने की प्रतीक्षा कर सकते हैं। आधिकारिक प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी परीक्षा के कुछ दिनों बाद वेबसाइट पर जारी की जाती हैं। मध्य प्रदेश पीएससी प्रारंभिक प्रश्न पत्र 2025 डाउनलोड करने के चरण यहां देखें:
- पहले आधिकारिक एमपीपीएससी वेबसाइट पर जाएँ।
- फिर होम पेज पर प्रत्येक सेट के प्रश्नपत्रों की सूची वाली तालिकाएं खोजें।
- पेपर 1 या पेपर 2 के लिए अपनी ज़रूरत का सेट (सेट A, सेट B, सेट C, या सेट D) चुनें।
- संबंधित सेट के आगे "डाउनलोड लिंक" पर क्लिक करें।
- पीडीएफ फाइल को अपने डिवाइस में सेव करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation