NABARD Development Assistant Mains Result 2026: नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जल्द, ऐसे करें चेक

Last Updated: May 31, 2026, 16:17 IST

NABARD Development Assistant Mains Result 2026: नाबार्ड जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डेवलपमेंट असिस्टेंट का रिजल्ट जारी कर सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट की PDF और स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

NABARD Development Assistant Mains Result 2026
NABARD Development Assistant Mains Result 2026

NABARD Development Assistant Mains Result 2026: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) जल्द अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर  डेवलपमेंट असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार मेरिट लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। PDF में उन चयनित उम्मीदवारों के नाम होंगे, जिन्हें भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) के लिए बुलाया जाएगा। आप नीचे लेख के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 162 रिक्त पदों को भरना चाहता है। रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

NABARD Development Assistant Mains Result 2026 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक 

नाबार्ड   डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का रिजल्ट चेक करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। रिजल्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार Ctrl+F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर दर्ज कर अपना नाम PDF में देख सकते हैं। रिजल्ट के बाद कट-ऑफ लिस्ट भी जारी की जाएगी। कट-ऑफ लिस्ट परीक्षा का कठिन लेवल, रिक्तियों की संख्या, परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवारों की संख्या और उम्मीदवारों के प्रदर्शन आदि कारक पर निर्भर करती है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु रिजल्ट चेक करने का लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

NABARD Development Assistant Mains Result 2026 - हाइलाइट्स 

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नाबार्ड के ऑफिशियल पोर्टल के जरिए जाकर लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। स्कोरकार्ड रिजल्ट के बाद जारी होने के बाद की उम्मीद है। डेवलपमेंट असिस्टेंट के रूप में ज्वाइन करने के बाद उम्मीदवारों को इन हैंड सैलरी 31,000 से 33,000 रुपये तक दिए जाएंगे। उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD)

परीक्षा का नाम 

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2026 

पद का नाम 

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट

रिक्त पदों की संख्या 

162 

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तिथि

21 फरवरी 2026 

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 2026 तिथि 

30 मार्च 2026 

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा 2026 की तिथि

12 अप्रैल 2026 

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट मुख्य परीक्षा रिजल्ट 2026 

जल्द जारी 

चयन के चरण 

प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और भाषा प्रवीणता परीक्षा

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.nabard.org

NABARD Development Assistant Mains Result 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले नाबार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.nabard.org पर जाएं। 

  • NABARD Development Assistant Mains Result 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर लें। 

  • Ctrl+F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर दर्ज कर नाम चेक करें।  

NABARD Development Assistant Mains Result 2026 - परीक्षा की तैयारी करने के लिए टिप्स 

नाबार्ड डेवलपमेंट असिस्टेंट की मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) की तैयारी शूरू कर देनी चाहिए। इसके लिए उन्हें अपनी रीजनल भाषा में पढ़ने और लिखने का अभ्यास करना चाहिए। अपनी कम्यूनिकेशन स्किल को बेहतर बनाना चाहिए। व्याकरण पर फोकस करना चाहिए। रोजाना न्यूजपेपर पढ़ना चाहिए।   

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: May 31, 2026, 16:17 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News