NBEMS GPAT Rank List 2026 OUT: GPAT की रेंक लिस्ट देखने के लिए natboard.edu.in करें चेक; जानें कैटेगरी-वाइज स्कोर

Last Updated: Apr 9, 2026, 12:49 IST

GPAT Result 2026 Declared: NBEMS ने GPAT एग्जाम 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अपने ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। साथ ही, अपनी रैंक और स्कोर को जानने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।

NBEMS GPAT Rank List 2026 OUT
NBEMS GPAT Rank List 2026 OUT

NBEMS GPAT Rank List 2026 OUT: नेशनल बोर्ड ऑफ एजुकेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने GPAT 2026 की ऑफिशियल रैंक लिस्ट आज घोषित कर दी गई है। वे सभी छात्र जिन्होंने 7 मार्च 2026 को आयोजित ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट दिया था, वह अब ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपनी रैंक और स्कोर चेक कर सकते हैं। यह रैंक लिस्ट भारत के प्रतिष्ठित फार्मेसी कॉलेजों (M.Pharm) में एडमिशन के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

GPAT 2026 रिजल्ट की मुख्य अपडेट्स 

छात्र GPAT 2026 रिजल्ट की मुख्य अपडेट्स के लिए नीचे दी गई टेबल में एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी मुख्य जानकारी ले सकते हैं। 

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी 
एग्जाम संचालक NBEMS (नैटबोर्ड)
एग्जाम की डेट  7 मार्च 2026
रैंक लिस्ट जारी होने की डेट  7 अप्रैल 2026
टोटल मार्क्स 500
ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in

कैटेगरी-वाइज कट-ऑफ और क्वालिफाइंग स्कोर

इस साल प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी रही है। NBEMS द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न श्रेणियों के लिए संभावित कट-ऑफ स्कोर इस प्रकार है:

कैटेगरी  मिनिमम स्कोर मैक्सिमम रैंक
GENERAL 213 2058
GENERAL-EWS 180 4979
GENERAL-EWS-Pwd 109 25395
GENERAL-PWD 108 25877
OBC-NCL 177 5431
OBC-NCL-Pwd 100 29552
SC 142 12810
SC-Pwd 109 25118
ST 116 22122
ST-Pwd 114 23181

रैंक लिस्ट के लिए डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

रैंक लिस्ट और स्कोरकार्ड कैसे चेक करें?

अपनी रैंक और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर 'Examinations' टैब के अंदर GPAT 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  3. "Result of GPAT 2026" वाली फाइल को डाउनलोड करें। इसमें आप अपना रोल नंबर और ऑल इंडिया रैंक (AIR) देख सकते हैं।
  4. व्यक्तिगत स्कोरकार्ड के लिए 'Applicant Login' पर जाकर अपनी ID और पासवर्ड फिल करें।
  5. भविष्य की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

यहां भी पढ़े: wbjeeb.nic.in/wbjee पर कल बंद हो जाएंगे रजिस्ट्रेशन, इंजीनियरिंग में एडमिशन के लिए आज ही करें अप्लाई

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 7, 2026, 16:52 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News