NBEMS GPAT Result 2026 OUT: GPAT 2026 का रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी; 5,362 उम्मीदवार हुए पास

Last Updated: Apr 7, 2026, 14:03 IST

NBEMS ने आज, 7 अप्रैल, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर GPAT 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। सभी छात्र सभी डिटेल्स के लिए यहां देखें।

NBEMS GPAT Result 2026 OUT
NBEMS GPAT Result 2026 OUT

GPAT Result 2026 OUT: राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान बोर्ड (NBEMS) ने आज, 7 अप्रैल, 2026 को ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट (GPAT) 2026 का रिजल्ट NTA की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर घोषित कर दिया है। ऑफिशियल सूचना के अनुसार, कुल 53,617 छात्रों ने एग्जाम दिए थे, जिनमें से 5,362 पास हुए है। GPAT स्कोरकार्ड की वैधता 3 साल है। GPAT 2026 एग्जाम 7 मार्च, 2026 को कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी।

GPAT 2026: रिजल्ट की मुख्य बातें

छात्रों की सुविधा के लिए रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स और आंकड़े नीचे दी गई टेबल में दिए गए हैं। सभी छात्र यहां से देखें। 

इवेंट 

महत्वपूर्ण जानकारी

एग्जाम की डेट 

7 मार्च 2026

रिजल्ट घोषणा की डेट

7 अप्रैल 2026 (आज)

स्कोरकार्ड डाउनलोड शुरू

15 अप्रैल 2026 (संभावित)

कुल उपस्थित छात्र

53,617

क्वालिफाई करने वाले छात्र

5,362 (कुल उपस्थित छात्रों का 10%)

स्कोरकार्ड की वैधता

3 वर्ष

GPAT 2026 रैंक लिस्ट का सीधा लिंक - यहां क्लिक करें 

GPAT 2026 स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स का फॉलो करें।  

1. NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।

2. होमपेज पर 'Examinations' टैब में जाकर 'GPAT 2026' पर क्लिक करें।

3. "Result of GPAT 2026" वाले लिंक को खोलें।

4. अपना User ID और Password फिल करें।

5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, इसे भविष्य के लिए डाउनलोड और प्रिंट कर लें।

GPAT 2026 कट-ऑफ और क्वालीफाइंग मार्क्स

NBEMS ने परिणाम के साथ-साथ श्रेणी-वार (Category-wise) कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। M.Pharm में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार न्यूनतम अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।

श्रेणी-वार कट-ऑफ (संभावित)

  • General (UR): 213 अंक (96.25 परसेंटाइल)
  • General-EWS: 180 अंक (90.82 परसेंटाइल)
  • OBC-NCL: 177 अंक (90.08 परसेंटाइल)
  • SC: 114 अंक
  • ST: 87 अंक

मेरिट लिस्ट में क्या चेक करें?

NBEMS द्वारा जारी की गई मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में है। इसमें आपको निम्नलिखित विवरणों की जांच करनी चाहिए:

  • आपका Application ID और Roll Number।
  • प्राप्त कुल अंक (500 में से)।
  • आपकी All India Rank (AIR)।
  • Qualifying Status (क्या आप पास हुए हैं या नहीं)।

यहां भी पढ़े: NTA NSSNET 2026 एडमिट कार्ड जारी: यहां से पाएं Direct Link

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 7, 2026, 14:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News