NEET UG 2026 Admit Card OUT: NEET UG 2026 एडमिट कार्ड हुआ जारी, @neet.nta.nic.in से करें PDF डाउनलोड

Last Updated: Apr 27, 2026, 11:39 IST

NEET UG 2026 का एडमिट कार्ड neet.nta.nic.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

NEET UG 2026 Admit Card Out, Download PDF at neet.nta.nic.in
NEET UG 2026 Admit Card Out, Download PDF at neet.nta.nic.in

NEET UG Admit Card 2026: मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हुआ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 के लिए एडमिट कार्ड यानी हॉल टिकट ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से अपने-अपने एडमि कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। 

NEET UG 2026 का एग्जाम 3 मई, 2026 को सभी निर्धारित किए गए सेंटर्स पर आयोजित किए जाएंगे। छात्रों को एडमिट कार्ड सेंटर्स पर ले जाना अनिवार्य है। साथ ही, एडमिट कार्ड के बिना छात्रों को सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। 

NEET UG एडमिट कार्ड 2026 - यहां क्लिक करें

NEET UG 2026: महत्वपूर्ण जानकारी

एग्जाम से जुड़ी मुख्य डेट्स और डिटेल्स जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  महत्वपूर्ण जानकारी
एग्जाम का नाम NEET (UG) - 2026
आयोजक संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 27 अप्रैल 2026
एग्जाम की डेट  03 मई 2026 (रविवार)
एग्जाम का टाइम  दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:20 बजे तक
एग्जाम मोड  ऑफलाइन (Pen & Paper Mode)
ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

छात्र NEET UG 2026 के लिए अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करना चाहते है, तो नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।  

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर क्लिक करें।

2. होमपेज पर "Candidate Activity" सेक्शन में जाकर "Download Admit Card for NEET (UG) 2026" के लिंक पर क्लिक करें।  

3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि और स्क्रीन पर दिख रहा Security Pin को फिल करें। 

4. डिटेल्स भरने के बाद 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे PDF फॉर्मेट में सेव करें और भविष्य के लिए 2-3 प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

एडमिट कार्ड में क्या चेक करें?

डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में दी गई निम्नलिखित जानकारियों को ध्यान से जांचें:

  • नाम और फोटो।
  • रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर।
  • एग्जाम सेंटर का पूरा पता।
  • रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने का टाइम। 
  • एग्जाम के लिए निर्देश और कोविड गाइडलाइंस।

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 27, 2026, 11:39 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News