NHPC JE Answer Key 2025: डाउनलोड करें सभी शिफ्टों के लिए एनएचपीसी जेई उत्तर कुंजी PDF
NHPC JE Answer Key 2025 Link: एनएचपीसी जेई सीबीटी परीक्षा की उत्तर कुंजी 2025 पीडीएफ आज, 31 अक्टूबर 2025 को राष्ट्रीय जलविद्युत निगम लिमिटेड द्वारा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट nhpcindia.com पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे इस लेख में नीचे दिए लिंक से रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
NHPC JE Answer Key 2025 Link: जूनियर इंजीनियर (JE) परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। राष्ट्रीय जलविद्युत निगम लिमिटेड (NHPC) द्वारा आयोजित JE परीक्षा (NH/Rectt/04/2025) की उत्तर कुंजी 2025 आज, 31 अक्टूबर 2025, को आधिकारिक वेबसाइट से उपलब्ध कर दी जाएगी। उत्तर कुंजी में सहायक राजभाषा अधिकारी, JE (सिविल / इलेक्ट्रिकल / मैकेनिकल / E&C), वरिष्ठ लेखाकार, पर्यवेक्षक (IT) और हिंदी अनुवादक पदों के लिए परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के सही उत्तर शामिल होंगे। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने हल किए गए उत्तरों से मिलान कर अपनी संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। एनएचपीसी जेई उत्तर कुंजी 2025 में दिए गए प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति रखने वाला कोई भी उम्मीदवार 3 नवंबर 2025 से पहले वैध प्रमाण प्रस्तुत करके इसे चुनौती दे सकता है।
यहां क्लिक करें:- NHPC JE Answer Key 2025 Download Link
NHPC JE Exam Answer 2025- हाइलाइट्स
नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) ने 29 अक्टूबर 2025 को NHPC JE परीक्षा 2025 आयोजित की। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.nhpcindia.com से NHPC JE उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी में सहायक राजभाषा अधिकारी, JE (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/E&C), वरिष्ठ लेखाकार, पर्यवेक्षक (IT) और हिंदी अनुवादक पदों के सभी सही उत्तर शामिल होंगे। ध्यान रहे कि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन लागू होगी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद अपने उत्तरों से मिलान कर संभावित अंक निकाल सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| संगठन का नाम | नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHPC) |
| पदों के नाम | सहायक राजभाषा अधिकारी, JE (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/E&C), वरिष्ठ लेखाकार, पर्यवेक्षक (IT), और हिंदी अनुवादक |
| रिक्तियों की संख्या | 248 |
| विज्ञापन संख्या | NH/Rectt./04/2025 |
| उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 31 अक्टूबर 2025 |
| आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 31 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 |
| NHPC JE परीक्षा की तिथि 2025 | 29 अक्टूबर 2025 |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.nhpcindia.com |
NHPC JE Answer Key 2025 Download कैसे करें?
उम्मीदवार NHPC JE उत्तर कुंजी 2025 आधिकारिक वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। हमने उत्तर कुंजी तक पहुंचने के लिए नीचे आसान स्टेप्स दिए हैं।
-
आधिकारिक वेबसाइट www.nhpcindia.com पर जाएं।
-
होमपेज पर “Career” विकल्प खोजें।
-
नए अपडेट को चेक करें: “Notification No. NH/Rectt./04/2025 regarding recruitment of Non-executives in NHPC Ltd. through Computer Based Test”।
-
Objection लिंक पर क्लिक करें, यह आपको NHPC JE उत्तर कुंजी डाउनलोड पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
-
आवश्यक विवरण जैसे User ID, Password और Captcha संबंधित फील्ड में दर्ज करें।
-
सभी जानकारी भरने के बाद “Login” बटन पर क्लिक करें।
-
स्क्रीन पर NHPC JE उत्तर कुंजी 2025 दिखाई देगी।
- NHPC JE उत्तर कुंजी 2025 PDF डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का उत्तर कुंजी से मिलान करें।
एनएचपीसी जेई उत्तर कुंजी 2025: अंकों की गणना कैसे करें?
एनएचपीसी उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को एनएचपीसी जेई मार्किंग स्कीम को ध्यान से पढ़ना चाहिए।
-
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
-
प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की कटौती होगी।
-
अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.