NIACL AO Notification 2023: न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने 27 जुलाई 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर प्रशासनिक अधिकारी स्केल-I पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की। एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 अधिसूचना में 450 वैकेंसी की घोषणा की गई है। योग्य उम्मीदवार जो एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अब एनआईएसीएल की आधिकारिक वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज 01 अगस्त 2023 से शुरू हो गया है और 21 अगस्त 2023 तक जारी रहेगा।
एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 अधिसूचना पीडीएफ
एनआईएसीएल ने जनरलिस्ट, रिस्क इंजीनियर, ऑटोमोबाइल इंजीनियर, लीगल, अकाउंट्स, स्वास्थ्य और आईटी विषयों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों (स्केल- I) के लिए 450 पदों की घोषणा की गई है। एनआईएसीएल प्रशासनिक अधिकारी भर्ती 2023 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 डिटेल | |
संगठन का नाम | न्यू इंडिया एश्योरेंस |
पद | प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-I) |
विषय | जनरलिस्ट, रिस्क इंजीनियर, ऑटोमोबाइल इंजीनियर, लीगल, अकाउंट्स, स्वास्थ्य, आईटी |
रिक्त पद | 450 |
आवेदन मोड | ऑनलाइन |
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तिथियां | 01 से 21 अगस्त 2023 |
शैक्षिक योग्यता | ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट |
आयु सीमा | 21 से 30 वर्ष |
चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स-मेन्स-इंटरव्यू |
वेतन | 80,000/- रुपये प्रति माह |
आधिकारिक वेबसाइट | www.newindia.co.in |
NIACL AO Apply Online 2023 | |
NIACL AO Recruitment 2023 Notification PDF |
एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
एनआईएसीएल ने एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 अधिसूचना के साथ आवेदन तिथियां सहित अन्य महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा की है। एनआईएसीएल एओ 2023 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई तालिका में देखें:
एनआईएसीएल एओ 2023 परीक्षा डिटेल | |
आयोजन | तारीख |
आधिकारिक अधिसूचना जारी होने की तारीख | 27 जुलाई 2023 |
एनआईएसीएल एओ के लिए ऑनलाइन आवेदन तिथि | 01 अगस्त 2023 |
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2023 |
एनआईएसीएल एओ एडमिट कार्ड 2023 | -- |
एनआईएसीएल एओ चरण- I ऑनलाइन परीक्षा | 09 सितंबर 2023 |
एनआईएसीएल एओ चरण- II ऑनलाइन परीक्षा | 08 अक्टूबर 2023 |
एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 वैकेंसी डिटेल
उम्मीदवार एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 के लिए पोस्ट-वाइज और कैटेगरी वाइज वैकेंसी डिटेल यहां देखें:
एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 के लिए वैकेंसी | ||||||
विषयों | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति | अन्य पिछड़ा वर्ग | ईडब्ल्यूएस | सामान्य | एनआईएसीएल एओ पद |
जेनरालिस्ट | 18 | 09 | 32 | 12 | 49 | 120 |
रिस्क इंजीनियर | 05 | 03 | 10 | 03 | 15 | 36 |
ऑटोमोबाइल इंजीनियर्स | 14 | 07 | 26 | 10 | 39 | 96 |
लीगन | 10 | 05 | 19 | 07 | 29 | 70 |
अकाउंट्स | 05 | 02 | 08 | 03 | 12 | 30 |
हेल्थ | 11 | 05 | 20 | 08 | 31 | 75 |
आईटी | 04 | 02 | 06 | 02 | 09 | 23 |
कुल पद | 67 | 33 | 121 | 45 | 184 | 450 |
एनआईएसीएल एओ आयु सीमा और शैक्षिक योग्यता
आवेदक की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षिक योग्यता निर्धारित की है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड करें।
एनआईएसीएल एओ भर्ती 2023 आवेदन शुल्क
एनआईएसीएल एओ 2023 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवेदन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
वर्ग | आवेदन शुल्क |
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के अलावा अन्य उम्मीदवार | 850/- रुपये |
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी | 100/- रुपये |
एनआईएसीएल एओ 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं:
- न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट @newindia.co.in पर जाएं
- होम पेज पर, दिखाई दे रहे भर्ती सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेड ओपन होगा।
- इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी की भर्ती (स्केल I) 2023 पर क्लिक करें ।
- साइन-अप” के बटन पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- एनआईएसीएल एओ 2023 आवेदन फॉर्म को भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- एनआईएसीएल एओ 2023 आवेदन फॉर्म जमा करें और एक प्रिंट लें।
एनआईएसीएल एओ 2023 चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation