राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कुरुक्षेत्र ने रजिस्ट्रार और अन्य 10 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 20 मार्च 2017 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
• आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2017
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कुरुक्षेत्र में पदों का विवरण:
• रजिस्ट्रार - 01 पद
• सीनियर छात्र गतिविधि और खेल अधिकारी - 01 पद
• सीनियर तकनीकी अधिकारी - 01 पद
• सहायक लाइब्रेरियन - 01 पद
• सहायक रजिस्ट्रार - 03 पद
• चिकित्सा अधिकारी - 01 पद
• सहायक अभियंता (सिविल) - 01 पद
• सहायक अभियंता (विद्युत) - 01 पद
सहायक रजिस्ट्रार और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षिक योग्यता:
• रजिस्ट्रार / सीनियर छात्र गतिविधि और खेल अधिकारी / सहायक लाइब्रेरियन / सहायक रजिस्ट्रार: सम्बन्धित विषय में मास्टर की डिग्री प्राप्त की हो.
• सीनियर तकनीकी अधिकारी / सहायक अभियंता (सिविल / इलेक्ट्रिकल): बीई / बीटेक/ संबंधित क्षेत्र में डिग्री.
• चिकित्सा अधिकारी: एमबीबीएस की डिग्री और उचित विषय में एमडी / डीसी.
आयु सीमा:
• रजिस्ट्रार: 57 वर्ष से कम.
• सीनियर छात्र गतिविधि और खेल अधिकारी: 45 वर्ष से कम.
• सीनियर तकनीकी अधिकारी: 40 वर्ष से कम.
• सहायक लाइब्रेरियन / सहायक रजिस्ट्रार / चिकित्सा अधिकारी: 35 वर्ष से कम.
• सहायक अभियंता (सिविल) / सहायक अभियंता (विद्युत): 36 वर्ष से कम.
आवेदन शुल्क:
• जनरल / ओबीसी व अन्य: रु. 200 / - का डिमांड ड्राफ्ट
• अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार: शुल्क भुगतान से छूट दी गई है.
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), कुरुक्षेत्र में सहायक रजिस्ट्रार और अन्य पदों के लिए आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार 20 मार्च 2017 तक इन पदों के लिए रजिस्ट्रार, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान(एनआईटी), कुरुक्षेत्र - 136 119 के पते पर सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन भेज सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation