CUET UG 2026 Admit Card: NTA जल्द जारी करेगा सीयूईटी यूजी का एडमिट कार्ड, कैसे करें डाउनलोड?
CUET UG 2026 Admit Card Soon: NTA द्वारा CUET UG 2026 का एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल तौर पर जारी किया जाएगा। साथ ही, जिन भी छात्रों को एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप प्राप्त हो गई वे आराम से इसे डाउनलोड कर पाएंगे। CUET UG 2026 के एग्जाम 11 मई से शुरू होकर 31 मई, 2026 तक कई स्लॉट में आयोजित किए जाएंगे।
CUET UG 2026 Admit Card: देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में स्नातक (Undergraduate) एडमिशन के लिए होने वाले CUET UG 2026 एग्जाम की घड़ी करीब आ गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 11 मई से 31 मई 2026 के बीच आयोजित होने वाले इस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर उपलब्ध होंगे।
जिन छात्रों को सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की गई है, वे अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर पाएंगे। साथ ही, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उन्हें वेबसाइट पर अपने लॉगिन डिटेल्स फिल करने होंगे। NTA ने 29 अप्रैल को CUET UG की एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 जारी की थी।
CUET UG 2026: एग्जाम की इंपोर्टेंट डेट्स
एग्जाम के शेड्यूल और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जरूरी डेट्स और जानकारी के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। साथ ही, इन डेट्स को नोट कर लें।
| इवेंट | डेट्स |
|---|---|
| एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने की डेट | 29 अप्रैल 2026 (जारी हो चुकी है) |
| एडमिट कार्ड रिलीज की डेट | मई 2026 का पहला सप्ताह (जल्द ही) |
| एग्जाम डेट | 11 मई से 31 मई 2026 |
| एग्जाम मोड | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने-अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। यहां से जानें आसान स्टेप्स।
- NTA की ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "CUET UG 2026 Admit Card Download" लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।
- फिर, छात्र सिक्योरिटी पिन भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड करें और 2-3 प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।
CUET UG 2026: एडमिट कार्ड में क्या चेक करें?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सभी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। यदि आपको कोई गलती दिखती है, तो आप तुरंत NTA की वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।
- आपका नाम और पिता का नाम।
- फोटो और हस्ताक्षर साफ होने चाहिए।
- एग्जाम सेंटर और शहर।
- एग्जाम की डेट, शिफ्ट और रिपोर्टिंग टाइम।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.