NTA NTET Admit card 2026 (OUT): एनटीईटी 2026 का एडमिट कार्ड जारी; 28 अप्रैल को होगा एग्जाम, जानें डाउनलोड करने के Steps

Last Updated: Apr 24, 2026, 13:44 IST

NTA NTET Admit card 2026 OUT: NTA ने NTET 2026 का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। 28 अप्रैल को होने वाले एग्जाम के लिए छात्र एडमिट कार्ड को डायरेक्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे से पाएं डायरेक्ट लिंक। साथ ही, एग्जाम से जुड़ी सभी जानकारी नीचे देखें। 

NTA NTET Admit card 2026 OUT
NTA NTET Admit card 2026 OUT

NTA NTET Admit card 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026 के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह एग्जाम उन पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए है, जो भारतीय चिकित्सा प्रणाली और होम्योपैथी में अपना टीचर की पोस्ट में करियर बनाना चाहते हैं। एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके छात्र अब exams.nta.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड को डायरेक्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

एनटीईटी (NTET) 2026 एग्जाम 28 अप्रैल, 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम सभी छात्रों के लिए कंप्यूटर आधारित (CBT) होगा। NTET 2026 के एडमिट कार्ड के माध्यम से छात्रों को एग्जाम सेंटर का पता, रिपोर्टिंग टाइम और शिफ्ट टाइम की पूरी जानकारी दी जाएगी। 

NTA NTET एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

NTA NTET Admit Card 2026 Released: एग्जाम की डेट और टाइम 

NTET 2026 के एग्जाम देशभर के अलग-अलग सेंटर्स पर 28 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह एग्जाम पूरी तरह से CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी। छात्र नीचे दी गई टेबल से जानें पूरी डिटेल्स।  

इवेंट  डिटेल्स 
एग्जाम का नाम नेशनल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (NTET) 2026
आयोजक संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट  24 अप्रैल 2026
एग्जाम की डेट 28 अप्रैल 2026
एग्जाम मोड  ऑनलाइन (CBT मोड)
ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet

NTET Admit Card 2026 Download: एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

NTA NTET के एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. NTA की ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/ntet पर लॉगिन करें।

2. होमपेज पर 'Admit Card for NTET 2026' वाले लिंक पर क्लिक करें।

3. अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्म तिथि (या पासवर्ड) और सिक्योरिटी पिन फिल करें।

4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5. फिर, एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके एक रंगीन प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

Rules for NTET Exam 2026: NTET एग्जाम के दिन ध्यान रखें ये नियम 

1. डाक्यूमेंट्स: एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड के साथ एक ओरिजिनल फोटो आईडी प्रूफ जरूर ले जाएं।

2. रिपोर्टिंग टाइम: एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले सेंटर पर पहुंचें।

3. प्रतिबंधित वस्तुएं: एग्जाम हॉल में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ियां या किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाना सख्त मना है।

यहां भी पढ़े: MP Board 2nd Exam 2026: एमपी बोर्ड 2nd एग्जाम की रजिस्ट्रेशन विंडो 26 अप्रैल तक खुली, जानें कैसे करें Apply

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Apr 24, 2026, 13:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News