PGIMER Nursing Officer Exam 2026: पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा रद्द, जानें परीक्षा की नई तिथि
PGIMER Nursing Officer Exam 2026: पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ ने 21 अक्टूबर 2026 को होने वाली नर्सिंग ऑफिसर की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT -1) रद्द कर दी है। आप नीचे लेख में परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
PGIMER Nursing Officer Exam 2026 in Hindi: स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ (PGIMER) ने दिनांक 09 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या PGI/RC/055/2026/2276 के तहत नर्सिंग ऑफिसर (NO) (ग्रुप-बी) के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के अंतगर्त पीजीआईएमईआर में 243 रिक्त पदों को भरा जाना था। पदों के लिए इच्छुक आवेदकों ने 10 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 के बीच आवेदन फॉर्म जमा किए थे। अब पीजीआईएमईआर ने 21 अक्टूबर 2026 को होने वाली नर्सिंग ऑफिसर की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT -1) रद्द कर दी है।
PGIMER Nursing Officer 206 Exam Date नोटिस डाउनलोड लिंक
पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा का रद्द करने का नोटिस डाउनलोड लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इन पदों पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को लेवल-7 (44,900 रुपये से 1,42,000/- रुपये) के तहत वेतनमान दिया जाता है।
| पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर परीक्षा रद्द नोटिस डाउनलोड लिंक |
PGIMER Nursing Officer Entrance Exam 2026 - हाइलाइट्स
पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर पदों के चयन में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), एप्लिकेशन की जांच और डॉक्यूमेंट्स वेरिफेकेशन शामिल है। सलेक्शन सभी चरणों को ध्यान रखकर किया जाएगा।
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, चंडीगढ़ (PGIMER), चंडीगढ़ |
| पद का नाम | नर्सिंग ऑफिसर (NO) (ग्रुप-बी) |
| विज्ञापन संख्या | PGI/RC/055/2026/2276 |
| रिक्त पदों की संख्या | 243 |
| वेतनमान | लेवल-7 (44,900/- रुपये से 1,42,400/- रुपये के बीच) |
| परीक्षा की तिथि | 21 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा | रद्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | pgimer.edu.in |
PGIMER Nursing Officer Exam Pattern 2026
पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर की सीबीटी परीक्षा कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न के लिए आयोजित की जाती है और प्रत्येक प्रश्न 1 नंबर का होता है। इसमें 0.25 की नेगेटिव मार्किंग भी शामिल होती है। परीक्षा को पास करने के लिए कैटेगरी वाइज क्वालीफाइंग मार्क्स 40 प्रतिशत और 30 प्रतिशत होते हैं।
PGIMER Nursing Officer Eligibility Criteria 2026
पीजीआईएमईआर नर्सिंग ऑफिसर पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से संबंधित विषय में बीएससी की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.