PSPCL ALM Recruitment 2026: पीएसपीसीएल 3000 असिस्टेंट लाइनमैन पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, जानें Application Process
PSPCL ALM Recruitment 2026: पीएसपीसीएल ने 3000 असिस्टेंट लाइनमैन के पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवदेन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 06 मई 2026 है।
PSPCL ALM Recruitment 2026: पंजाब स्टेट पावर कॉर्पेरेशन (PSPCL) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर विज्ञापन संख्या सीआरए 315/26 के तहत 3000 असिस्टेंट लाइनमैन (ALM) पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 06 मई 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
PSPCL ALM Notification 2026 की PDF डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक
भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन को पूरा पढ़ने की सलाह दी जाती है। नोटिफिकेशन में आवेदन करने की अंतिम तिथि, रिक्तियों की संख्या, पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी निहित है। नीचे नोटिफिकेशन की PDF डाउनलोड करने का लिंक उपलब्ध कराया गया है।
| पीएसपीसीएल एएलम नोटिफिकेशन 2026 PDF डाउनलोड लिंक |
PSPCL ALM Notification 2026 - हाइलाइट्स
पीएसपीसीएल ने 3000 असिस्टेंट लाइनमैन की पदों की भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | पंजाब स्टेट पावर कॉर्पेरेशन (PSPCL) |
| पद का नाम | असिस्टेंट लाइनमैन |
| रिक्त पदों की संख्या | 3000 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 15 अप्रैल 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 06 मई 2026 |
| चयन प्रक्रिया | कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.pspcl.in |
PSPCL ALM Notification 2026 Eligibility Criteria
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग रखी गई है। उम्मीदवार के पास दसवीं, आईटीआई और एनसीवीटी द्वारा प्रमाणित आईटीआई का सर्टिफिकेट होना चाहिए। इसके लिए उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 1416 रुपये और एससी/पीडब्ल्यूबीडी से जुड़े उम्मीदवारों को 885 रुपये का आवेदन शुल्क देना है।
नोट - वैकेंसी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित पीएसपीसीएल एएलम नोटिफिकेशन 2026 पढ़ने की सलाह दी जाती है।
PSPCL ALM Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले पीएसपीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट www.pspcl.in पर जाएं।
-
PSPCL ALM Recruitment 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: Indian Bank SO Recruitment 2026: इंडियन बैंक एसओ सहित अन्य पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.