Rajasthan High Court Bharti 2023: राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC) जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के पद के लिए एक भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो राजस्थान हाईकोर्ट में नौकरी करना चाहते है वे आधिकारिक वेबसाइट पर आज यानि 14 जुलाई से 02 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आरएचसी पीए भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में उल्लिखित आवेदन प्रक्रिया का पालन करना होगा। इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन शॉर्टहैंड, ट्रांसक्रिप्शन में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जूनियर पीए पद के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय भर्ती 2023 अधिसूचना में उल्लिखित पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य जानकारी चेक करें, उसके बाद आवेदन पत्र भरें।
राजस्थान हाई कोर्ट जूनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2023 हाइलाइट
राजस्थान उच्च न्यायालय जूनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2023 अधिसूचना के बारे में सारी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
भर्ती संगठन | राजस्थान हाईकोर्ट (HCRAJ), जोधपुर |
पोस्ट नाम | जूनियर पर्सनल असिस्टेंट |
रिक्त पद | 59 |
वेतन/वेतनमान | 33800- 106700 रुपये (लेवल-10) |
नौकरी करने का स्थान | राजस्थान |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 2 अगस्त 2023 |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
वर्ग | राजस्थान हाई कोर्ट जूनियर पर्सनल असिस्टेंट भर्ती 2023 |
आधिकारिक वेबसाइट | hcraj.nic.in |
Rajasthan High Court Junior PA Recruitment 2023 |
Rajasthan High Court Bharti 2023 की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 14 जुलाई 2023
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 02 अगस्त 2023
Rajasthan High Court Recruitment 2023 के लिए वेतन
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 33,800 रुपये से 1,06,700 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा।
Rajasthan High Court Bharti 2023 के लिए पदों की संख्या
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के कुल 59 पदों की घोषणा की गई है।
श्रेणी | पद |
सामान्य | 17 |
एससी | 16 |
एसटी | 11 |
ईडब्लूएस | 4 |
ओबीसी एनसीएल | 9 |
एमबीसी एनसीएल | 2 |
Rajasthan High Court Recruitment 2023 के लिए पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएट की डिग्री होनी आवश्यक है।
आयु सीमा: अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी मानदंडों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है।
कंप्यूटर कौशल: ऑपरेटिंग सिस्टम, वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट, ईमेल और इंटरनेट एक्सेस सहित कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान आवश्यक है।
आवेदन शुल्क
वर्ग | आवेदन शुल्क |
जनरल,ओबीसी,एमबीसी और अन्य राज्य | 700/-रुपये |
ओबीसी (एनसीएल), एमबीसी (एनसीएल), ईडब्ल्यूएस | 550/- रुपये |
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी | 450/- रुपये |
शुल्क भुगतान करने का तरीका | ऑनलाइन |
Rajasthan High Court Jr. PA Recruitment 2023 की चयन प्रक्रिया
राजस्थान हाई कोर्ट जूनियर पीए भर्ती 2023 के लिए चयन प्रक्रिया में निम्नलिखित चरण शामिल हैं:
- स्टेनोग्राफी, शॉर्ट हेंड टेस्ट
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
Rajasthan High Court Bharti 2023 के लिए आवेदन कैसे करें?
राजस्थान हाई कोर्ट जूनियर पीए भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने के लिए इन चरणों का पालन करें:
- पहले वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
- आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- शुल्क भुगतान करें।
- आवेदन पत्र प्रिंट करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation