Rajasthan Judiciary RJS Result 2024: राजस्थान उच्च न्यायालय ने सिविल जज पद के लिए आयोजित प्री-परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों के रोल नंबर चयन सूची में हैं, वे मुख्य परीक्षा के लिए अनंतिम रूप से योग्य हैं। हमने इस लेख में राजस्थान हाईकोर्ट प्री सिलेक्शन लिस्ट, फाइनल आंसर की PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक भी इस लेख में दिया गया है।
RJS Result 2024 Download Link
राजस्थान हाईकोर्ट प्री रिजल्ट और अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का डारेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। उम्मीदवार दिए गए लिंक के माध्यम से सभी योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर देख सकते हैं। साथ ही, सिविल जज, 2024 के कैडर में सीधी भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा की सभी श्रृंखलाओं यानी A, B, C और D की अंतिम उत्तर कुंजी तैयार कर ली गई है।
HCRAJ Merit List Link | |
RJS Final Answer Key |
विभिन्न आपत्तियों का निराकरण (Resolving) करते हुए 05 प्रश्नों को हटा दिया गया है तथा शेष 95 प्रश्नों के आधार पर ओएमआर उत्तर पत्रकों का मूल्यांकन कर अधिकतम 95 अंक निर्धारित किये गये हैं।
RJS 2024 Mains Exam: राजस्थान हाईकोर्ट प्री मेन्स एग्जाम
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। सिविल जज, 2024 के कैडर में सीधी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा 31 अगस्त और 01 सितंबर 2024 को आयोजित होने की संभावना है।
Rajasthan Civil Judge Result 2024 कैसे चेक करें?
राजस्थान सिविल जज रिजल्ट 2024 का ऐलान हो चुका है! आप इसे राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। यहां बताया गया है कि आप राजस्थान सिविल जज रिजल्ट 2024 कैसे कर सकते हैं:
- राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: [hcraj.nic.in]
- "भर्ती" टैब पर क्लिक करें।
- "सिविल जज संवर्ग 2024" टैब चुनें।
- "राजस्थान न्यायपालिका परिणाम डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने RJS प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 प्रदर्शित होगा।
- यह परिणाम पीडीएफ फाइल में होगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए सहेज सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation