RBSE 10th Result 2026 Date Out: नोटिस जारी, इस दिन और इस समय आएगा 10वीं का परिणाम
RBSE 10th Result 2026 Date: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) कक्षा 10वीं का रिजल्ट 24 मार्च, 2026 को जारी करेगा। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। ऑफिशियल नोटिस देखने के लिए आगे लेख देखें।
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं के परिणाम 24 मार्च, 2026 को दोपहर 1 बजे घोषित किए जाएंगे। RBSE ने ऑफिशियल नोटिस जारी कर परिणाम तिथि और समय की घोषणा कर दी है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं की परीक्षा 12 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गईं। जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम पूरा किया जा चुका है।
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की दसवीं परीक्षा का परिणाम कल,24 को, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर दोपहर 1 बजे करेंगे जारी*
जयपुर! शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर कल 24 मार्च 2026 मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम जारी करेंगे!
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर के कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार मंत्री श्री मदन दिलावर अपराहन 1:00 बजे माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अजमेर स्थित कार्यालय से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे!
शिक्षा मंत्री कल ही कक्षा पांचवी तथा आठवीं बोर्ड के परिणाम भी जारी करेंगे! इस वर्ष सीबीएसई बोर्ड से पहले मार्च माह में ही नतीजा घोषित कर बोर्ड रिकॉर्ड बनाने जा रहा है! यह पहली बार होगा जब राजस्थान बोर्ड का सेकेंडरी परीक्षा परिणाम मार्च माह में जारी किया जाएगा! उल्लेखनीय है कि सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा- 2026 में लगभग 10 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए थे! परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगा
Rajasthan Board 10th Result 2026: कक्षा 10वीं की परीक्षाएं कब हुई थीं?
राजस्थान बोर्डकी ओर से 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गईं। इस साल लगभग 10 लाख से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी है, जिनका इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग कर आसानी से RBSE 10वीं की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026
RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड दसवीं रिजल्ट हाइलाइट्स
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) कक्षा 10वीं के परिणाम मार्च 2026 में जारी करने जा रहा है। इस साल की परीक्षाओं में शामिल हुए छात्र परिणामों से जुड़े महत्वपूर्ण विवरण यहां देख सकते हैं:
| विवरण | जानकारी |
| बोर्ड का नाम | माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) |
| कक्षा | 10वीं |
| छात्रों की संख्या | लगभग 10 लाख |
| परीक्षा तिथि | 12 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 |
| परिणाम तिथि | 24 मार्च, 2026 दोपहर 1 बजे |
| ऑफिशियल वेबसाइट | rajeduboard.rajasthan.gov.in |
RBSE 10th Result 2026 Date & Time
आरबीएसई की ओर आधिकारिक तौर पर परीक्षा तिथि को लेकर घोषणा। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE) कक्षा 10वीं के परिणाम मार्च, 2026 में जारी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जो छात्र इस साल की परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर पाएंगे।
| राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम 2026: तिथि और समय | |
| आरबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 की तिथि | 24 मार्च 2026 |
| आरबीएसई कक्षा 10वीं का परिणाम 2026 का समय | कल दोपहर 1 बजे |
RBSE 10th Result 2026 कैसे चेक करें?
आरबीएसई की ओर से कक्षा 10वीं के रिजल्ट छात्र नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए चेक कर सकेंगे।
-
सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर Secondary Exam Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
-
आपके सामने एक लॉगिन पेज ओपन होगा
-
जहां मांगी गई जानकारी दर्ज कर सबमिट करें।
-
रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.